खान सर ने खाई थी 'अब्बा की कसम' पूर्व पार्टनर ने कोचिंग हड़पने का लगाया आरोप, लिखित एग्रीमेंट भी..अब FIR की तैयारी

खान सर को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पूर्व पार्टनर निखिल सर ने खान सर पर कोचिंग हड़पने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि खान सर ने धोखे, दबाव और धमकी से कोचिंग साम्राज्य हड़प लिया।

खान सर ने खाई थी 'अब्बा की कसम' पूर्व पार्टनर ने कोचिंग हड़पने का लगाया आरोप, लिखित एग्रीमेंट भी..अब FIR की तैयारी

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और खान सर का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है, जबकि रौशन आनंद सर की जमानत पर सुनवाई बढ़ती जा रही है। इस बीच खान सर को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पूर्व पार्टनर निखिल सर ने खान सर पर कोचिंग हड़पने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि खान सर ने धोखे, दबाव और धमकी से कोचिंग साम्राज्य हड़प लिया। अब वे खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी में हैं। 

खान सर के पूर्व सहयोगी और 'टारगेट' कोचिंग के डायरेक्टर रहे निखिल सर ने कैमरे के सामने बड़ा खुलासा किया है।  निखिल सर के अनुसार खान सर ने 'अब्बा की कसम' खाई थी और लिखित एग्रीमेंट भी किया था। लेकिन वे बाद में मुकर गए। वर्ष 2019 में हुए कथित धोखे की पूरी कहानी उन्होंने बताई है। इतना ही नहीं अब वह खान सर के खिलाफ FIR कराने की तैयारी में हैं।

इंडिया टुडे ग्रुप से बात करते हुए निखिल सर ने बताया कि खान सर आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी, जब वो पटना के मुसल्लहपुर हाट आए थे। शुरुआत में वे वंदना मैम की कोचिंग में पढ़ाते थे, फिर विवाद  होने के बाद उनको हटा दिया गया।  इसके बाद निखिल सर ने उन्हें अपने संस्थान में मौका दिया, जहां शुरू में उन्हें मात्र 50 रुपये प्रति घंटे दिए जाते थे। बाद में उनकी मेहनत को देखते हुए 70:30 के रेशियो पर सहमति बनी।

निखिल सर का दावा है कि बच्चों की संख्या बढ़ने पर किसान कोल्ड स्टोरेज के पास बड़ी जगह ली। खान सर ने ‘अब्बा की कसम’ खाकर लिखित एग्रीमेंट किया कि वे कभी धोखा नहीं देंगे। निखिल सर का कहना है कि लोकप्रियता बढ़ने के बाद खान सर के व्यवहार में बदलाव आने लगा। 2019 के आसपास उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया।आरोप है कि खान सर ने डरा-धमकाकर जबरन कागजों पर दस्तखत करवा लिए कि कोचिंग उनकी है।

निखिल सर का कहना है कि खान सर की धमकी से वो डर गए और चुप रहना ही उचित समझा। उनके पास आज भी रेंट एग्रीमेंट और बिजली बिल जैसे मजबूत सबूत मौजूद हैं। उनका कहना है कि इस खुलासे के बाद लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। निखिल सर ने कहा कि उन्होंने वकीलों से सलाह ली है और जल्द ही खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अदालत में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। खान सर के पूर्व पार्टनर निखिल सर के सनसनीखेज आरोप के बाद बिहार की कोचिंग इंडस्ट्री में तूफान आ सकता है। वैसे ही रौशन आनंद सर और खान सर के विवाद को लेकर मामला गरमाया हुआ है। अब देखना होगा कि इस गंभीर आरोप पर खान सर का क्या जवाब आता है। 

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM