खान सर के अस्पताल में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कई मानकों का किया निरीक्षण

कई कारणों से पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे खान सर से जुड़ी बड़ी खबर है। दरअसल खान सर के अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने कई बिंदुओं पर जांच भी की।

खान सर के अस्पताल में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कई मानकों का किया निरीक्षण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 20, 2026, 2:41:00 PM

कई कारणों से पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे खान सर से जुड़ी बड़ी खबर है। दरअसल खान सर के अस्पताल में अग्निशमन विभाग की टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने कई बिंदुओं पर जांच भी की। टीम पिछले दिनों के निरीक्षण में दिए गए मानकों के पालन का निरीक्षण करने गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग की ओर से शनिवार को दूसरी बार खान सर के अशोक राजपथ, एनी बेसेंट रोड स्थित अस्पताल में शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। टीम का नेतृत्व लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने किया। मिली खबर के अनुसार पिछली बार सात जून को ऑडिट हुआ था। जिसमें कई खामियां पाई गई थी। अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस देकर मानकों के अनुपालन के लिए संस्थान को अवगत कराया गया था। इसके 14 दिन के बाद दूसरी बार अग्निशमन की टीम संस्थान पहुंची।।

इस संबंध में अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पिछली बार जो हिदायत दी गई थी, उसमें कितना अपग्रेड किया गया है, इसका निरीक्षण किया जा रहा है। पिछली बार कई खामियां पाई गई थी। जिसके आधार पर नोटिस दिया गया था। आज दूसरी बार संस्थान का ऑडिट किया जा रहा है। अभी भी बहुत सारी कमियां है, जो ठीक नहीं की गई है। पूरी तरह से इंस्पेक्शन करने के बाद दूसरा नोटिस दिया जाएगा।

बता दें कि सोशल मीडिया पर चर्चित खान सर, इन दिनों एक अन्य कोचिंग संचालक रौशन सर के साथ हुए विवाद के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल कोचिंग संस्थान में गोली चलने की खबर सामने आने के बाद से ही इन दोनों कोचिंग संचालकों से जुडी कई खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब इसी क्रम में अग्निशमन विभाग की तरफ से खान सर के अस्पताल में निरीक्षण करने की भी खबर सामने आयी है।

पटना से राजन की रिपोर्ट