ज्ञान बिंदु कोचिंग डायरेक्टर रोशन आनंद समेत दो सहयोगी गिरफ्तार, खान सर कोचिंग पर हमले के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

खान सर कोचिंग पर हुए हंगामे और मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञान बिंदु कोचिंग डायरेक्टर रोशन आनंद समेत दो सहयोगी गिरफ्तार, खान सर कोचिंग पर हमले के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

ब‍िहार की राजधानी पटना के मुसल्‍लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस बीच पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। खान सर कोचिंग पर हुए हंगामे और मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। दीघा थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है।

पटना में खान सर कोचिंग पर हुए हंगामे और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दीघा थाना में इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। खान सर ने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति शिक्षा संस्थानों के माहौल को खराब करने का प्रयास न कर सके। 

दरअसल कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज इलाका स्थित चर्चित खान सर के ग्लोबल स्टडीज परिसर में मंगलवार की रात करीब 10 बजे काफी संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा और पथराव किया था। गोलीबारी की घटना पर खान सर ने कहा था कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं। हालांकि गोलीबारी संबंधी अपने पहले बयान पर सफाई देते हुए खान सर ने कहा कि उस समय घटनास्थल पर काफी तनाव और भ्रम की स्थिति थी। गार्ड और अन्य लोगों ने जो जानकारी दी, उसी आधार पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बाद में तथ्यों की पुष्टि होने पर स्थिति अधिक स्पष्ट हुई।

टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने रात में स्पष्ट कर दिया था कि घटना में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।  कोचिंग पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है।  वहीं, पटना नगर पुलिस अधिक्षक के कार्यलय से जारी प्रेस रिलीज में भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए कोचिंग पहुंचे, लेकिन हालात को देखते हुए खान सर ने क्लास लेने से साफ इनकार कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खान सर स्वयं कोचिंग सेंटर की बालकनी में पहुंचे और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की।

बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मछुआटोली में प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबल स्टडीज) पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला किया गया।  मंगलवार देर शाम करीब 15 से 20 उपद्रवियों ने कोचिंग परिसर में जबरन घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस हमले के दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ  मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के खान सर ने शुरुआती बयानों में मौके पर 8 से 10 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग का दावा किया गया था। अब गोलीबारी वाले बयानपर सफाई देते हुए खान सर ने कहा कि गोलीबारी संबंधी बयान गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर दिया गया था। 

Trending News

रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
Sep 05, 2026, 3:30:00 PM
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sep 05, 2026, 3:04:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM