जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, पटना के क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण को लेकर पूर्व में लागू प्रतिबंध अब प्रभावी नहीं है।

जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, पटना के क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण को लेकर पूर्व में लागू प्रतिबंध अब प्रभावी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग द्वारा समाहर्ता-सह-जिला निबंधक, पटना को आवश्यक रूप से सूचित कर दिया गया है।

 नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति को तेज करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास कार्यों के क्रम में किसी भी व्यक्ति के हित प्रभावित या बाधित न हों। सरकार विकास और जनहित के बीच संतुलन स्थापित करते हुए प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास योजना प्रारूप के प्रकाशन के पश्चात विभागीय अधिसूचना निर्गत की गई है। उक्त अधिसूचना के माध्यम से टाउनशिप के विशेष क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर पूर्व में लगी रोक को हटा लिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के सम्पूर्ण क्षेत्र, जिसमें कोर क्षेत्र भी शामिल है, में भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पर अब किसी भी प्रकार की रोक प्रभावी नहीं है। अतः संबंधित क्षेत्र में भूमि का क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण पूर्व की भांति किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के भू-स्वामियों एवं आम नागरिकों के बीच भूमि के क्रय-विक्रय एवं हस्तांतरण को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त होगी तथा उन्हें आवश्यक स्पष्टता प्राप्त होगी।

Trending News

जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता
जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता
Aug 12, 2026, 11:00:00 PM
तेजस्वी का वादा, सम्राट का मुआयना: थावे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
तेजस्वी का वादा, सम्राट का मुआयना: थावे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
Aug 12, 2026, 10:50:00 PM
ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक कर रही फर्जी महिला टीटी पकडाई, अब पुलिस कर रही जांच
ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक कर रही फर्जी महिला टीटी पकडाई, अब पुलिस कर रही जांच
Aug 12, 2026, 7:58:00 PM
अच्छी खबर: रूफटॉप सोलर लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता
अच्छी खबर: रूफटॉप सोलर लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता
Aug 12, 2026, 7:48:00 PM
छात्रों पर गोली चलाने का मामला, राजद निकालेगी मार्च, शामिल होंगे सभी नेता
छात्रों पर गोली चलाने का मामला, राजद निकालेगी मार्च, शामिल होंगे सभी नेता
Aug 12, 2026, 7:40:00 PM
मुख्यमंत्री ने थावे मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले-मां की कृपा बिहारवासियों पर सदैव बनी रहे
मुख्यमंत्री ने थावे मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले-मां की कृपा बिहारवासियों पर सदैव बनी रहे
Aug 12, 2026, 7:01:00 PM
रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, सम्राट कैबिनेट में 10 एजेंडों पर मुहर
रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, सम्राट कैबिनेट में 10 एजेंडों पर मुहर
Aug 12, 2026, 6:12:00 PM
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 17 तक निकलेगी तिरंगा यात्रा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी
Aug 12, 2026, 5:49:00 PM
बिहार में STET 2026 का होगा आयोजन, 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
बिहार में STET 2026 का होगा आयोजन, 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
Aug 12, 2026, 5:30:00 PM
एलएनएमआई के छात्रों को 'गंगा टू ग्लोबल' के तहत विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखने का मिलेगा अवसर: सीएम
एलएनएमआई के छात्रों को 'गंगा टू ग्लोबल' के तहत विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीखने का मिलेगा अवसर: सीएम
Aug 12, 2026, 5:15:00 PM