24 दिनों में पूरा हुआ मानव तस्करी केस का ट्रायल, आरोपी दोषी करार

24 दिनों में पूरा हुआ मानव तस्करी केस का ट्रायल, आरोपी दोषी करार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 4:23:00 PM

राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले से बडी खबर है। यहां कोर्ट ने एक अहम मामले के ट्रायल को केवल 24 दिनों में पूरा कर लिया है। अब सबकी नजरें कोर्ट द्वारा सुनाए जाने वाली सजा पर टिकी है।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण के बगहा में कोर्ट ने मानव तस्करी के एक मामले में महज 24 दिनों के भीतर ट्रायल पूरा कर अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह बगहा न्यायालय का पहला ऐसा मामला है, जिसमें मानव तस्करी के केस में इतनी तेजी से सुनवाई पूरी हुई है। अब 13 जुलाई को दोनों दोषियों की सजा पर फैसला सुनाया जाएगा।

नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बगहा पुलिस जिला में मानव तस्करी के खिलाफ न्यायपालिका की सख्त कार्रवाई ने तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। नौरंगिया थाना क्षेत्र से जुड़े मानव तस्करी कांड में बगहा व्यवहार न्यायालय के एडीजे-4 मानवेन्द्र मिश्र की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया है।

इस अहम मामले में आरोप गठन के बाद केवल 24 दिनों के भीतर सुनवाई पूरी कर अदालत ने दोनों आरोपियों को गिल्टी होल्ड किया। बगहा न्यायालय के इतिहास में यह मानव तस्करी का पहला मामला है, जिसमें इतनी कम अवधि में ट्रायल पूरा कर दोष सिद्ध किया गया है। अब इस मामले में 13 जुलाई को अदालत दोनों दोषियों को सजा सुनाएगी। इस फैसले के बाद नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे इलाकों में सक्रिय मानव तस्करों के बीच हड़कंप का माहौल है। माना जा रहा है कि यह फैसला मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी नजीर साबित होगा।

सिविल कोर्ट बगहा के एपीपी जीतेन्द्र भारती ने बताया कि मामले की सुनवाई त्वरित गति से पूरी की गई और अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया है। अब 13 जुलाई को सजा के बिंदु पर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ बगहा न्यायालय की यह त्वरित कार्रवाई एक सशक्त संदेश मानी जा रही है। उम्मीद है कि इससे ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिलने का भरोसा और मजबूत होगा।

पश्चिमी चंपारण से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM