बोकारो: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस-आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची

बरकाकाना रेलखंड पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस और गोमिया से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची।

बोकारो: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस-आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची

बोकारो गोमोह: बरकाकाना रेलखंड पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना जारंगडीह स्थित बोकारो थर्मल क्षेत्र में पोल संख्या 39/13-14 के पास कोणार साइडिंग, बड़वाबेड़ा के समीप हुई, जहां रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

मृतक ने काले रंग की पैंट तथा सफेद, काले और पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। उसका दाहिना पैर ट्रेन से कट गया था। वहीं, दाहिने हाथ पर गुदवाया हुआ "करण" नाम भी मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस और गोमिया से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

बोकारो थर्मल थाना के एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। मौके पर एएसआई भगवान कामत, स्थानीय पुलिस बल और गोमिया आरपीएफ के जवान मौजूद थे।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
Sep 02, 2026, 10:57:00 AM
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
Sep 02, 2026, 10:36:00 AM
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM