जहानाबाद: निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर, इतनी महिलाओं को मिला लाभ

जहानाबाद। सदर प्रखंड के अमैन पंचायत में ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत डीबीएस (DBS) और पीसीआई (PCI) के सहयोग से प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

जहानाबाद: निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर, इतनी महिलाओं को मिला लाभ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 3:48:00 PM

जहानाबाद। सदर प्रखंड के अमैन पंचायत में ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के तहत डीबीएस (DBS) और पीसीआई (PCI) के सहयोग से प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और आंखों की जांच के बाद पात्र महिलाओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीआई के प्रोग्राम मैनेजर एजाज अहमद, सहकारी समिति की अध्यक्ष नीतू कुमारी, डीबीएस के देवांजन शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे, पंचायत के मुखिया तथा मुख्य अतिथि अरेना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की आंखों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई। जिन महिलाओं को दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया। इस पहल से महिलाओं में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।

शिविर में पीसीआई की ओर से इरिना मैडम, विकास कुमार, एजाज अहमद एवं प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप कुमार ने महिलाओं को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और नियमित जांच कराने की सलाह दी।

इस अवसर पर सहकारी समिति के सीईओ भोला प्रसाद, एफएक्स दीपक कुमार, एमआईएस चंद्रकांत, संतोष कुमार, रुक्मिणी देवी (एमबीके), रिया, विद्यमति, निक्की, गायत्री देवी, नीलू देवी सहित समिति एवं पीसीआई के कई प्रतिनिधि और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। 

आयोजकों ने बताया कि ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की आंखों की रोशनी की सुरक्षा करना, समय पर नेत्र जांच उपलब्ध कराना तथा उन्हें बेहतर आजीविका और दैनिक कार्यों में सक्षम बनाना है। शिविर के सफल आयोजन पर महिलाओं ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM