मोतिहारी: बाल विवाह की आड़ में बड़े खेल का खुलासा, दूल्हा समेत चार गिरफ्तार, खबर जान चौंक जाएंगे...

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्थान से आए दूल्हे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को संरक्षण में लिया गया।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 4:23:00 PM

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्थान से आए दूल्हे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को संरक्षण में लिया गया। 

गुप्त सूचना पर अंचल कार्यालय, हरैया थाना, मानव तस्करी रोधी इकाई, एसएसबी 47वीं वाहिनी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और अन्य संस्थाओं की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच में पता चला कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 35 वर्षीय राजस्थान निवासी व्यक्ति से कराई जा रही थी। 

काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि परिवार पर दबाव बनाकर शादी कराई जा रही थी और उसकी सौतेली मां को पैसे व सामान का लालच दिया गया था। टीम ने रक्सौल के एक होटल से चार लोगों को हिरासत में लिया। 

पूछताछ में दूल्हा लड़की और उसके परिवार की बुनियादी जानकारी तक नहीं बता सका। मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी

Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा

Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई

Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग

Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा

Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला

Jul 13, 2026, 6:08:00 PM