प्रेमिका से मिलने बुर्का पहन कर आया युवक, लोगों ने पकड के पुलिस को सौंपा

प्रेमिका से मिलने बुर्का पहन कर आया युवक, लोगों ने पकड के पुलिस को सौंपा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 5:21:00 PM

राज्य के जहानाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो बुर्का पहने हुए था और अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि बुर्के में हाव भाव को देखकर लोगों को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। जहां पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के फिदा हुसैन रोड स्थित शेख आलमचक मोहल्ले में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बुर्का पहने एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसके हावभाव पर संदेह होने के बाद लोगों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम किशोर राठौर बताया और खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बुर्का पहनकर किसी युवती से मिलने के लिए इलाके में आया था। हालांकि, इस दावे की पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर नगर थाना ले गई। पुलिस युवक की पहचान, पश्चिम बंगाल से जहानाबाद आने के कारण, बुर्का पहनने की वजह और इलाके में उसकी मौजूदगी के उद्देश्य की जांच कर रही है। नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पूछताछ और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या अप्रमाणित सामग्री साझा करने से बचें। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जहानाबाद से बरूण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM