सहरसा: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जलती चिता से पुलिस ने बरामद किया शव, दो माह पहले प्रेम विवाह हुआ था

सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्दी गांव में 21 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सहरसा: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जलती चिता से पुलिस ने बरामद किया शव, दो माह पहले प्रेम विवाह हुआ था
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 5:37:00 PM

सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्दी गांव में 21 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। 

सूचना मिलते ही पतरघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार मृतका की शादी करीब दो महीने पहले प्रेम प्रसंग के बाद भद्दी गांव के एक युवक से हुई थी। 

शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। बुधवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मामले को छिपाने के उद्देश्य से जल्दबाजी में शव का दाह-संस्कार शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पतरघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जल रही चिता से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस घर और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यदि जांच में किसी प्रकार की साजिश या हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

फिलहाल पुलिस फरार ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रेम विवाह के महज दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत और फिर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की कोशिश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM