गांधी जयंती पर CM सम्राट चौधरी का व्यस्त कार्यक्रम, बापू टावर से फिल्म फेस्टिवल तक कई आयोजनों में होंगे शामिल

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ व्यस्त रहेगा। बापू टावर, फिल्म फेस्टिवल और सेवा स्मरण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी रहेगी।

गांधी जयंती पर CM सम्राट चौधरी का व्यस्त कार्यक्रम, बापू टावर से फिल्म फेस्टिवल तक कई आयोजनों में होंगे शामिल

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ व्यस्त रहेगा। गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि से शुरू हुआ। इसके बाद बापू टावर, फिल्म फेस्टिवल और सेवा स्मरण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 4 बजे पी एंड एम मॉल (पाटलिपुत्र) पहुंचेंगे। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन समारोह में सीएम  शामिल होंगे। पी एंड एम मॉल के 5वीं मंजिल स्थित ऑडिटोरियम-4 में यह कार्यक्रम होगा। बिहार में फिल्म और रचनात्मक क्षेत्र को बढ़ावा देने पर फोकस रहेगा।

सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री लोक सेवक आवास से गांधी मैदान के लिए रवाना हुए। 11:00 बजे गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित गांधी जयंती के राजकीय समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद 11:23 बजे गांधी मैदान से शास्त्रीनगर पार्क के लिए प्रस्थान किया। 11:35 बजे शास्त्रीनगर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए।

11:50 बजे मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर पार्क से बापू टावर, गर्दनीबाग के लिए रवाना हुए  और 12:00 बजे भवन निर्माण विभाग के कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद 12:30 बजे लोक सेवक आवास लौटेंगे। शाम 3:50 बजे मुख्यमंत्री लोक सेवक आवास से पी एंड एम मॉल, पाटलिपुत्र के लिए रवाना होंगे। 4:00 बजे यहां आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और 4:20 बजे लोक सेवक आवास वापस लौटेंगे।

इसके बाद 6:20 बजे ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। 6:30 बजे कला एवं संस्कृति विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा स्मरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद 7:30 बजे लोक सेवक आवास के लिए रवाना होंगे और 7:40 बजे वापस पहुंचेंगे।

CM सम्राट चौधरी का 2 अक्टूबर का कार्यक्रम

10:50 AM—लोक सेवक आवास से गांधी मैदान के लिए प्रस्थान।

11:00 AM—गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा-स्थल पर आगमन और गांधी जयंती के राजकीय समारोह में शामिल।

11:23 AM—गांधी मैदान से शास्त्रीनगर पार्क के लिए प्रस्थान।

11:35 AM—शास्त्रीनगर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के राजकीय समारोह में शामिल।

11:50 AM—शास्त्रीनगर पार्क से बापू टावर, गर्दनीबाग के लिए रवाना।

12:00 PM—बापू टावर में भवन निर्माण विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

12:30 PM — लोक सेवक आवास लौटेंगे।

3:50 PM—लोक सेवक आवास से पी एंड एम मॉल, पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान।

4:00 PM—पी एंड एम मॉल में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

4:20 PM—लोक सेवक आवास वापसी।

6:20 PM—ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना के लिए प्रस्थान।

6:30 PM—ऊर्जा ऑडिटोरियम में कला एवं संस्कृति विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा स्मरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

7:30 PM—कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।

7:40 PM—लोक सेवक आवास आगमन।

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM