फर्जी वेबसाइट और नकली इंटरव्यू का जाल, पटना मेट्रो के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

पटना मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है

Patna metro

पटना मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में करीब आठ से दस लाख रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है, हालांकि पुलिस का मानना है कि ठगी की रकम करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले दो वर्षों से बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुपौल निवासी अखिलेश कुमार चौधरी, नवादा के दिनेश कुमार साव और मधेपुरा के नवनीत कुमार के रूप में हुई है। इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अखिलेश कुमार चौधरी बताया जा रहा है।

एएसपी सदर अभिनव कुमार ने बताया कि एक अभ्यर्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की, जहां दो आरोपी इंटरव्यू लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। पूछताछ में पूरे फर्जीवाड़े की परतें खुलती चली गईं।

जांच में सामने आया है कि 2000 से अधिक बेरोजगार युवाओं से आवेदन लिए गए थे, जिनमें से करीब 700 अभ्यर्थियों को चयनित दिखाया गया। विश्वास दिलाने के लिए उम्मीदवारों को पटना बुलाकर इंटरव्यू कराया जाता था। इतना ही नहीं, जुलाई महीने में पटना के उर्मिला इंटरप्राइजेज नामक एक परीक्षा केंद्र पर लिखित परीक्षा भी कराई गई थी।

इंटरव्यू के दौरान जानबूझकर कठिन सवाल पूछे जाते थे। करीब 700 में से लगभग 80 उम्मीदवारों को यह कहकर फेल कर दिया जाता था कि उनकी नौकरी पक्की नहीं है। इसके बाद उन्हें डेटा ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन या फिटर की ट्रेनिंग का झांसा दिया जाता था। ट्रेनिंग के नाम पर 55 हजार रुपये तक की वसूली की गई, लेकिन जब अभ्यर्थी बताए गए ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे तो वहां कुछ भी मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि गिरोह ने फर्जी वेबसाइट चलाने के लिए ओडिशा की एक कंपनी की मदद ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों से भी सामने आने की अपील की गई है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM