'फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई का हत्यारा है' जेल से बाहर आते ही रौशन सर ने खान सर को दी चेतावनी, अब आर-पार की लड़ाई होगी

जेल से बाहर निकलने के बाद ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सर ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाया है। रौशन सर ने कहा कि फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई के हत्यारे हैं। ।

'फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई का हत्यारा है' जेल से बाहर आते ही रौशन सर ने खान सर को दी चेतावनी, अब आर-पार की लड़ाई होगी

पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज' के बाहर पथराव-फायरिंग मामले में जेल से बाहर निकलने के बाद ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सर ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने साफ कहा कि मेरे भाई की हत्या खान सर ने करवाई है। खान सर पर गंभार आरोप लगाते हुए रौशन सर ने कहा कि फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई के हत्यारे हैं। मेरे भाई को मुझसे छीन लिया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नतीजा चाहे जो भी हो, अब कोई समझौता नहीं होगा। यह आर-पार की लड़ाई होगी। 

जेल से बाहर निकलने के बाद रौशन आनंद ने कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या एक साजिश के तहत कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में फैजल खान (खान सर नाम से चर्चित)  और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक की भूमिका की जांच होनी चाहिए। रौशन आनंद ने आगे कहा कि हमारे साथ साजिश हुआ है। फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज का मालिक आर एस प्रसाद ने साजिश रचकर हमारे भाई की हत्या करवाई है।

रौशन आनंद ने कहा कि जब मैं बाहर था तो क्यों मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ? जब मैं जेल चला आया तो मेरे भाई की हत्या हो गई। यह साजिश है और देखिए फैजल खान की यदि हम बात करें तो फैजल खान कितना झूठ बोला है। अब तो सबके सामने है कि गोलीबारी किसके तरफ से हुआ है। इसका वीडियो भी आया और इसमें साफ़ मालूम चला गया की यह फैजल खान के तरफ से हुआ है। 

खान सर पर गंभार आरोप लगाते हुए रौशन सर ने कहा कि फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई के हत्यारे हैं। मेरे भाई को मुझसे छीन लिया गया है। रोशन  ने आगे कहा-नतीजा चाहे जो भी हो, अब कोई समझौता नहीं होगा। यह आर-पार की लड़ाई होगी। मेरे भाई की मौत के मामले में न्याय मिलने तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें कि रौशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  उनके भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी। आज सहरसा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज कोर्ट में रोशन आंनद की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में जमानत मिल गई। आज प्रिंस यादव के शव का अंतिम संस्कार होगा। रोशन आनंद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। बताया जाता है कि प्र‍िंस के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। होटल के कमरे से मिर्गी की दवा भी बरामद की गई थी।

Trending News

पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
पौधा संरक्षण उपादान वितरण योजना किसानों के लिए हितकारी, बढ़ेगी उत्पादकता
Aug 26, 2026, 9:28:00 AM
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
साइबर अपराध के लिए फर्जी तरीके से बेचे छह माह में 181 सिम, अब गिरफ्त में
Aug 26, 2026, 9:25:00 AM
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
ठण्डारडीह कांड: भडके पूर्व मंत्री बाटूल, बोले, कानून हाथ में लेना संविधान का उल्लंघन, दोषियों की हो गिरफ्तारी
Aug 26, 2026, 6:27:00 AM
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM