दिल्ली भ्रमण के दौरान मंत्री संजय कुमार ने निवेशक से की मुलाकात, बिहार में निवेश के लिए किया आमंत्रित

बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अपने नई दिल्ली भ्रमण के दौरान लश वैली नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं निवेशक कुंजन अरोरा से मुलाकात की। बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई

दिल्ली भ्रमण के दौरान मंत्री संजय कुमार ने निवेशक से की मुलाकात, बिहार में निवेश के लिए किया आमंत्रित

बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने अपने नई दिल्ली भ्रमण के दौरान लश वैली नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं निवेशक  कुंजन अरोरा से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मंत्री संजय कुमार ने बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों में उपलब्ध निवेश अवसरों एवं राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बिहार में गन्ना उत्पादन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश से किसानों को बेहतर बाजार, गन्ने के मूल्यवर्धन, रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने कुंजन अरोरा को बिहार आने तथा राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कुंजन अरोरा ने बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों एवं निवेश की संभावनाओं में रुचि व्यक्त की तथा राज्य में उपलब्ध अवसरों का अध्ययन करने के लिए बिहार का दौरा करने में रुचि दिखाई।

यह मुलाकात बिहार में निवेश आकर्षित करने, गन्ना आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Trending News

SC-ST एक्ट मामलों के जल्द निपटारे के लिए बड़ा फैसला,  बिहार में 19 अतिरिक्त अदालतें, आदेश जारी
SC-ST एक्ट मामलों के जल्द निपटारे के लिए बड़ा फैसला, बिहार में 19 अतिरिक्त अदालतें, आदेश जारी
Aug 12, 2026, 11:30:00 AM
चाय की दुकान में घुसी शराब लदी कार, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
चाय की दुकान में घुसी शराब लदी कार, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
Aug 12, 2026, 11:25:00 AM
आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री
आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री
Aug 12, 2026, 11:12:00 AM
रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
Aug 12, 2026, 11:10:00 AM
बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान
बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान
Aug 12, 2026, 11:03:00 AM
आधी रात भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे अफसर, प्रशासन-छात्र आमने-सामने
आधी रात भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे अफसर, प्रशासन-छात्र आमने-सामने
Aug 12, 2026, 10:45:00 AM
दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक की मौत
दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक की मौत
Aug 12, 2026, 10:37:00 AM
दिल्ली भ्रमण के दौरान मंत्री संजय कुमार ने निवेशक से की मुलाकात, बिहार में निवेश के लिए किया आमंत्रित
दिल्ली भ्रमण के दौरान मंत्री संजय कुमार ने निवेशक से की मुलाकात, बिहार में निवेश के लिए किया आमंत्रित
Aug 12, 2026, 10:16:00 AM
खाकी के सितारों को सम्मान! स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
खाकी के सितारों को सम्मान! स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
Aug 12, 2026, 9:47:00 AM
कोशी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी
कोशी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी
Aug 12, 2026, 9:39:00 AM