कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता द्विजेन्द्र कुमार मिश्र को 1,04,000 रुपये रिश्वत लेते पटना के बेली रोड (गोल्फ क्लब के पास) से गिरफ्तार किया।

कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता द्विजेन्द्र कुमार मिश्र को 1,04,000 रुपये रिश्वत लेते पटना के बेली रोड (गोल्फ क्लब के पास) से गिरफ्तार किया। परिवादी ने शिकायत की थी कि कटिहार में कराए गए विद्यालय निर्माण कार्य के भुगतान की एवज में 2% कमीशन के रूप में 3,00,000 रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। सत्यापन के बाद ब्यूरो ने यह कार्रवाई की। 

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने रूपसपुर स्थित उनके आवास पर भी छापेमारी की, जहां से 8,36,000/- लाख रुपये नकद समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये। निगरानी ब्यूरो के अनुसार कंकड़बाग निवासी ठेकेदार राम सागर शर्मा ने कार्यपालक अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

ठेकेदार ने कटिहार जिले में सरकारी विद्यालय के निर्माण से संबंधित काम कराया था। इस कार्य के लिए 1,54,19,329 रुपये का पहला भुगतान उनके खाते में हो चुका था। आरोप है कि इसी भुगतान की राशि पर कार्यपालक अभियंता ने दो प्रतिशत कमीशन के तौर पर तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान 1.04 लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद निगरानी थाना में कांड संख्या 104/26 दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कार्यपालक अभियंता को पटना जू के पास गोल्फ क्लब गेट के बगल से रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने रूपसपुर स्थित लखन एन्क्लेव में आरोपी के आवास पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 8,36,000 रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई। इसके अलावा रूपसपुर स्थित फ्लैट समेत करीब एक करोड़ रुपये के पारिवारिक निवेश से संबंधित कागजात भी मिले। तलाशी के दौरान हुंडई आई-20 कार, दो बैंक लॉकरों से संबंधित दस्तावेज और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किये गये हैं। 

जेवरात का अधिकृत वैलुअर से मूल्यांकन कराया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि द्विजेन्द्र कुमार मिश्र वर्ष 2021 में जल संसाधन विभाग से कार्यपालक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वर्ष 2023 से वे एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधीन पूर्णिया में कार्यपालक अभियंता के रूप में सेवा दे रहे थे। निगरानी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM