CM सम्राट ने सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैकेजिंग सेंटर पर पैकेजिंग किये जा रहे सामग्रियों एवं उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली।

 CM सम्राट ने सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैकेजिंग सेंटर पर पैकेजिंग किये जा रहे सामग्रियों एवं उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली। वहां मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि खाद्य पदार्थों के साथ ही जरूरत के सभी सामान हम लोग पैकेट के अंदर रखवा रहे हैं ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। 

पैकेट में राशन के सामान चूड़ा, चना, सत्तू, चीनी, मसाला, ओ०आर०एस०, माचिस, मोमबत्ती सहित जरूरत की अन्य सामग्रियों को रखा गया है। एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत सामग्री को बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्रियों के वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बाढ़ पीड़ितों को समय पर खाद्य पदार्थों के साथ ही सभी जरूरत के सामान मुहैया कराए जाएं।

इस दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आपदा विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM