भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, सैटेलाइट टाउनशिप पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी परियोजनाओं में समय-सीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, सैटेलाइट टाउनशिप पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी परियोजनाओं में समय-सीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उद्योग एवं नगर विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा संकल्प सभागार में हुई, जहां सीएम सम्राट चौधरी ने समीक्षा कर अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा है।

उद्योग एवं नगर विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा  बैठक में निवेश, औद्योगिक विकास और शहरीकरण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सैटेलाइट टाउनशिप और शहरी विकास योजनाओं में तेजी लाने को कहा। निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए समन्वय पर जोर दिया गया। सीएम ने प्रशासनिक बाधाएं तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए। सरकार ने बिहार को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य दोहराया।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उद्योगों के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तेजी से सुनिश्चित करायें। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करायें तथा किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा को तत्काल दूर किया जाए। निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि प्रस्तावित औद्योगिक एवं शहरी विकास क्षेत्रों में समेकित आधारभूत संरचना विकसित करने की कार्य योजना पर तेजी से काम करें और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। भूमि पहचान, भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांतरण के कार्य की प्रक्रिया तेज करें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्रों एवं सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश, औद्योगिक विकास एवं शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

शुक्रवार को पटना के निजी होटल में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सीएम ने बिहार के लिए भविष्य की योजनाओं का भी विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई फैक्ट्रियों का उद्घाटन किया था और अब राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। सम्राट चौधरी ने घोषणा किया कि राज्य सरकार ने 20 नवंबर को सरकार के एक वर्ष पूरे होने तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Trending News

 मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
Aug 25, 2026, 12:40:00 PM
 गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
Aug 25, 2026, 12:23:00 PM
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
Aug 25, 2026, 12:00:00 PM
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान,  राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान, राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
Aug 25, 2026, 11:37:00 AM
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
Aug 25, 2026, 11:20:00 AM
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
Aug 25, 2026, 11:18:00 AM
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
Aug 25, 2026, 11:10:00 AM
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
Aug 25, 2026, 10:52:00 AM
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
Aug 25, 2026, 10:38:00 AM
 मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
Aug 25, 2026, 10:31:00 AM