बिजली पर निर्भरता होगी कम, सीएम सम्राट चौधरी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, सोलर प्लेट को लेकर बड़ा आदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। सीएम ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया, इससे पारम्परिक बिजली पर निर्भरता कम होगी।

बिजली पर निर्भरता होगी कम, सीएम सम्राट चौधरी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, सोलर प्लेट को लेकर बड़ा आदेश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 25, 2026, 4:23:00 PM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की स्थिति, सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं से उपभोक्ताओं को होनेवाले लाभ, प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावे बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु सोलराइजेशन प्लान, जीविका दीदियों हेतु अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना, पीएम कुसुम घटक योजना सहित भावी योजनाओं के बारे में भी बताया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अपने घरों पर सोलर प्लेट लगाने के लिये योजना चला रही है ताकि वे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इससे पारम्परिक बिजली पर निर्भरता कम होगी। 

सीएम ने कहा कि विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है। हमलोगों का उद्देश्य है कि हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, इसके लिये समग्र योजना पर काम करना होगा। जहां भी सोलर पैनल लगाये गये हैं, उसे मेंटेन रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें। सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करायें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लगाव बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करें, इसमें अधिक से अधिक घरों को आच्छादित करें। उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट स्थापना हेतु प्रेरित करें। कुटीर ज्योति योजना के अन्तर्गत 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से काम करें। कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा दें। अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इसमें शामिल करें, ताकि कृषि कार्य में भी सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग हो सके।

बैठक में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार स्टेट पॉवर जेनेरेशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की मुख्य बातें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करें, इसमें अधिक से अधिक घरों को आच्छादित करें।

हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, इसके लिये समग्र योजना पर काम करना होगा।

जहां भी सोलर पैनल लगाये गये हैं, उसे मेंटेन रखें।

ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें।

सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करायें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लगाव बढ़े।

कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा दें। अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इसमें शामिल करें, ताकि कृषि कार्य में भी सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग हो सके।

Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
Jul 22, 2026, 2:15:00 PM
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
Jul 22, 2026, 1:58:00 PM
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
Jul 22, 2026, 1:55:00 PM
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
Jul 22, 2026, 1:38:00 PM
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
Jul 22, 2026, 1:09:00 PM