CM सम्राट ने परिवार के साथ मनाई दिपावली, की पूजा अर्चना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर पिता शकुनी चौधरी और परिवार के साथ दिपावली का पर्व मनाया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि दीपों का यह पावन पर्व बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर पिता शकुनी चौधरी और परिवार के साथ दिपावली का पर्व मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आज सपरिवार एक लोक सेवक आवास पर संध्या में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की एवं रंगोली बनाकर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि दीपों का यह पावन पर्व बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
CM सम्राट ने परिवार के साथ की पूजा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और घर में दीप जलाए। उनके साथ उनके पिता एवं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पत्नी ममता कुमारी, बेटी चारू प्रिया और बेटे प्रणय चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने आवास पर फूलों की आकर्षक रंगोली बनाई और पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित किए। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी पहली दीपावली है। दीपावली के दिन वह पटना के आशियाना-दीघा स्थित महादलित बस्ती भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ खुशियां बांटीं और उन्हें उपहार व पूजा सामग्री भेंट की।













