छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, हेलीकॉप्टर से जॉय राइड, विशेष बुकिंग शुरू

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। महज 2100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च कर लोग हेलीकॉप्टर से पटना के मनोरम दृश्यों का हवाई भ्रमण कर सकेंगे।

छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, हेलीकॉप्टर से जॉय राइड, विशेष बुकिंग शुरू

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हेलीकॉप्टर जॉय राइड का दायरा बढ़ाया गया है। इसमें नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। इसके तहत अब छठ महापर्व के दौरान गंगा घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़, रोशनी से जगमगाते घाट और उत्सव के रंग में रंगे पटना शहर की खूबसूरती अब आसमान से भी निहारने का मौका मिलेगा। 

पर्यटन विभाग ने इस बार छठ के अवसर पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड की विशेष सुविधा शुरू की है। महज 2100 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च कर लोग हेलीकॉप्टर से पटना के मनोरम दृश्यों का हवाई भ्रमण कर सकेंगे। इस पहल से छठ के पारंपरिक उत्साह के साथ पर्यटन और रोमांच का नया अनुभव भी जुड़ेगा।

पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड के लिए मंगलवार से विशेष बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह सेवा 10 से 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह आठ बजे से 10 बजे तक हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन छह स्लॉट निर्धारित किए गए है। इसके बाद 19 नवंबर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड की नियमित सुविधा शनिवार और रविवार के साथ प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को भी उपलब्ध रहेगी।

आसमान से दिखेगी छठ की रौनक

छठ बिहार की सांस्कृतिक पहचान और लोकआस्था का सबसे बड़ा पर्व है। इस दौरान गंगा सहित विभिन्न नदियों, तालाबों और जलाशयों के किनारे लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। घाटों की सजावट, आकर्षक रोशनी और भक्तिमय माहौल पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग देता है। हेलीकॉप्टर जॉय राइड के माध्यम से पर्यटक गंगा के विस्तृत प्रवाह, नदी किनारे बसे शहर और उसके खूबसूरत नजारों को एक अलग नजरिये से देख सकेंगे।

ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग

पर्यटन विभाग की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यटकों को यादगार अनुभव उपलब्ध कराना है। हेलीकॉप्टर की जॉय राइड का आनंद लेने के इच्छुक लोग बिहार पर्यटन के आधिकारिक बुकिंग पोर्टल booking.tourism.bihar.gov.in के माध्यम से अपनी सीट आरक्षित करा सकते हैं। प्रति व्यक्ति किराया 2100 रुपये निर्धारित किया गया है।

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM