पटना में भारी बवाल, प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मची भगदड़

बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन का ऐलान किया है। BPSC TRE 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

पटना में भारी बवाल, प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मची भगदड़

बीपीएससी TRE-4 अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन का ऐलान किया है। BPSC TRE 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे थे और जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे थे।  

प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया।  इस दौरान कई छात्रों को चोट लगने की भी सूचना है।  घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  पटना के जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों का हंगामा हुआ है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। कई अभ्यर्थियों के घायल होने की खबर है  जेपी गोलंबर के आसपास यातायात प्रभावित हो गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन जुटा हुआ है। अभ्यर्थियों ने विज्ञापन जारी करने की मांग की है और पुराने पैटर्न पर परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है, जिससे अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।  

दरअसल छात्र नेता दिलीप ने महाआंदोलन का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों का मार्च पटना कॉलेज से निकलकर अशोक राजपथ, बिखना पहाड़ी, मछुआ टोली, खेतान मार्केट, बाकरगंज और गांधी मैदान होते हुए BPSC कार्यालय तक जाएगा। TRE 4 विज्ञापन में लगातार हो रही देरी को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से TRE-4 के विज्ञापन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक आयोग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है।  आंदोलनकारी अभ्यर्थी जल्द विज्ञापन जारी करने और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं।  

बता दें कि बीपीएससी TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग को इसके लिए अधियाचना पिछले फरवरी महीने में ही मिल चुकी थी। जिसे शिक्षा विभाग की ओर से वापस ले लिया गया और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल कर लिया गया है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि अब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है।

Trending News

‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
Sep 05, 2026, 11:05:00 AM