बीजेपी की शिकायत पर प्रशांत किशोर ने किया समर्थन, अशोक चौधरी ने पत्नी के साथ डाला वोट, रामकृपाल यादव क्या बोले

राजधानी पटना की बांकीपुर उपचुनाव में मतदान जारी है। बीजेपी की शिकायत पर प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा ने बहुत दिनों बाद बहुत अच्छा काम किया है। जिसमें फर्जी मतदान रोकने के लिए कड़ाई से EPIC ID और मतदाता नाम का मिलान करने की बात लिखी गई है।

बीजेपी की शिकायत पर प्रशांत किशोर ने किया समर्थन, अशोक चौधरी ने पत्नी के साथ डाला वोट, रामकृपाल यादव क्या बोले

राजधानी पटना की बांकीपुर उपचुनाव में मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं बीजेपी ने आज सुबह-सुबह चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी ने जन सुराज पर फर्जी वोटर कार्ड बनाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर चुनाव आयोग में लिखित शिकायत की गई है। जिस पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा ने बहुत दिनों बाद बहुत अच्छा काम किया है। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा ने बहुत दिनों बाद बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने भाजपा के उस पत्र का स्वागत किया, जिसमें फर्जी मतदान रोकने के लिए कड़ाई से EPIC ID और मतदाता नाम का मिलान करने की बात लिखी गई है। प्रशांत किशोर ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए यह जरूरी कदम है।

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा जो लोग आइडियोलॉजी से जुड़े हुए हैं वह उसी आइडियोलॉजी को मजबूत करने के लिए वोट करते हैं और उन्होंने भी अपनी विचारधारा के साथ मतदान किया है। लोगों से आग्रह किया की बड़ी संख्या में घर से बाहर निकल कर मतदान करें और वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में सबसे पढ़ी-लिखी जनता रहती है, तो उनसे आग्रह है कि बढ़-चढ़कर वोटिंग करें।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करते हुए कहा कि उन्होंने और अन्य लोगों ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को कमल के निशान पर वोट दिया है। उन्होंने कमल को लक्ष्मी का प्रतीक बताते हुए कहा कि हर कोई कमल को अपने पास रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर के बेटे को चाहते हैं और गरीब घर के बेटे नीरज कुमार को सेवक बनाने का मौका दे रहे हैं, इसलिए एकतरफा कमल के निशान पर बटन दबाया जा रहा है।

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान करते हुए कहा कि वे 20 वर्षों से इसी बूथ के मतदाता रहे हैं। उन्होंने भाजपा-एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार को वोट देकर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि बांकीपुर की जनता का भाजपा के प्रति गहरा लगाव है। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन तथा अपने सांसद कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता इन कार्यों को देख रही है और विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का यही उसका संकल्प है।

बता दें कि प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। हालांकि पटना के किदवईपुरी स्थित बूथ संख्या 101, 102 और 103 पर मतदान के दौरान बीजेपी-जनसुराज के समर्थकों में पुलिस के सामने धक्का-मुक्की हुई। जनसुराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी बंटी बूथ पर दबंगई कर रहे हैं। घटना के बाद पटना पुलिस के तरफ से कार्यकर्ताओं को समझाया गया है।

बतातें चलें कि बांकीपुर सीट पर 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज और राजद के बीच है। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। भाजपा की गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। वहीं, जन सुराज की ओर से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। बांकीपुर विधानसभा में कुल 3,79,471 मतदाता हैं।  इनमें पुरुष मतदाता 2,00,060 और महिला मतदाता 1,79,533 हैं।  वहीं, थर्ड जेंडर 23 है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर 85 वर्ष से अधिक उम्र के 3,166 मतदाता और 1,024 दिव्यांग मतदाता भी हैं।

Trending News

आसमान में उभरेगी महादेव की छवि; ड्रोन, लेजर और लाइट शो से सजेगा बाबा बैद्यनाथ धाम
आसमान में उभरेगी महादेव की छवि; ड्रोन, लेजर और लाइट शो से सजेगा बाबा बैद्यनाथ धाम
Jul 30, 2026, 1:08:00 PM
JPSC में फर्जीवाड़े का शक! 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगी OMR कॉपी
JPSC में फर्जीवाड़े का शक! 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगी OMR कॉपी
Jul 30, 2026, 1:01:00 PM
SIR अपडेट : 2.20 करोड़ वोटरों की एंट्री, 43 लाख नाम ड्राफ्ट लिस्ट से गायब
SIR अपडेट : 2.20 करोड़ वोटरों की एंट्री, 43 लाख नाम ड्राफ्ट लिस्ट से गायब
Jul 30, 2026, 12:47:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव वोटिंग के बीच बड़ा एक्शन, बूथ के पास शराब तस्कर गिरफ्तार, पहुंचीं SP, लाखों कैश भी...
बांकीपुर उपचुनाव वोटिंग के बीच बड़ा एक्शन, बूथ के पास शराब तस्कर गिरफ्तार, पहुंचीं SP, लाखों कैश भी...
Jul 30, 2026, 12:37:00 PM
कोयला तस्करी की काली कमाई पर ED का वार, धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी
कोयला तस्करी की काली कमाई पर ED का वार, धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी
Jul 30, 2026, 12:21:00 PM
भोले के भक्तों का रेला... सावन के पहले दिन रांची के मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
भोले के भक्तों का रेला... सावन के पहले दिन रांची के मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
Jul 30, 2026, 12:04:00 PM
नम आंखों से अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास,  शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले-अब नया पड़ाव
नम आंखों से अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले-अब नया पड़ाव
Jul 30, 2026, 11:46:00 AM
JPSC घोटाले की जांच में बड़ा अपडेट! पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से फिर होगी पूछताछ
JPSC घोटाले की जांच में बड़ा अपडेट! पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से फिर होगी पूछताछ
Jul 30, 2026, 11:38:00 AM
महादेव के दरबार में नहीं चलेगा रसूख! बाबा बैद्यनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद
महादेव के दरबार में नहीं चलेगा रसूख! बाबा बैद्यनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद
Jul 30, 2026, 11:20:00 AM
बीजेपी की शिकायत पर प्रशांत किशोर ने किया समर्थन, अशोक चौधरी ने पत्नी के साथ डाला वोट, रामकृपाल यादव क्या बोले
बीजेपी की शिकायत पर प्रशांत किशोर ने किया समर्थन, अशोक चौधरी ने पत्नी के साथ डाला वोट, रामकृपाल यादव क्या बोले
Jul 30, 2026, 11:15:00 AM