कोयला तस्करी की काली कमाई पर ED का वार, धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी

कोयला तस्करी की काली कमाई पर ED का वार, धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी

धनबाद में कथित अवैध कोयला खनन और तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने व्यापक कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर 31 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में बड़ी मात्रा में नकदी, अचल संपत्तियों और विभिन्न निवेशों से जुड़े अहम दस्तावेज सामने आने की जानकारी मिली है। कार्रवाई के दौरान जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई, उनसे एजेंसी ने पंचनामा तैयार करवाया और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ भी की।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने पूछताछ के दौरान अवैध रूप से निकाले गए कोयले के स्रोत, उसके परिवहन के तरीके और किन-किन ईंट भट्ठों या अन्य इकाइयों तक उसकी आपूर्ति की गई, इससे जुड़े सवालों पर विशेष जोर दिया। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की गई कि पूरे नेटवर्क का संचालन किन लोगों के निर्देश पर होता था, आर्थिक लेन-देन की श्रृंखला क्या थी और अवैध कमाई आखिर किसके पास पहुंचती थी।

जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एजेंसी की नजर अब भगवती माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मिथिलेश सिंह उर्फ सोनू सिंह पर केंद्रित है। बताया जा रहा है कि वह सिंदरी स्थित मर्सलिंग यार्ड के संचालन से जुड़ा हुआ है। जांच में उस पर लगभग 50 से 60 हजार टन कोयले की कथित हेराफेरी के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि पश्चिम बंगाल के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कोयले को विभिन्न भट्ठों तक पहुंचाने की कथित व्यवस्था कैसे संचालित की जाती थी। इसके अलावा उन कंपनियों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है, जो कागजों में पश्चिम बंगाल से माल उठाकर उसी राज्य में आपूर्ति दिखाती थीं, जबकि वास्तविक आपूर्ति और परिवहन के तरीके अलग होने की आशंका जताई जा रही है।

ईडी की यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क, सप्लाई चेन और कथित लाभार्थियों तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM