बांकीपुर उपचुनाव: EVM बदलने पर बवाल, पहुंचे प्रशांत किशोर, PK की SP से बहस

पटना की बांकीपुर उपचुनाव में EVM बदले जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और समर्थकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी तुरंत मतदान केंद्र पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।

बांकीपुर उपचुनाव: EVM बदलने पर बवाल, पहुंचे प्रशांत किशोर, PK की SP से बहस

राजधानी पटना की बांकीपुर उपचुनाव में गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस बीच दलदली स्थित बूथ संख्या 143 पर ईवीएम में खराबी आने से मतदान प्रभावित हो गया। EVM बदले जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और समर्थकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक मतदान बाधित रहा।  सूचना मिलने पर चुनाव अधिकारियों और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद खराब ईवीएम को बदल दिया गया। अधिकारियों ने कुल पांच ईवीएम बदलकर मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई।

घटना की जानकारी मिलते ही जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी तुरंत मतदान केंद्र पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने शांत कराया और निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिया। जन-सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां बूथ नंबर 143 पर EVM बदलने की बात सामने आ रही हैं। अभी अधिकारी से मेरी बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जो EVM पहले था, उसमें 53 वोट पड़े थे जिन्हें नोट कर लिया गया है। EVM खराब हो गया था, जिसे तकनीकि आधार पर बदला जा रहा है।

वहीं बांकीपुर उपचुनाव के दौरान पटना के गोलघर के निकट एक मतदान केंद्र के बाहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की नगर एसपी (मध्य) ममता कल्याणी से बहस भी हुई। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस जन सुराज के मतदान अभिकर्ताओं को हिरासत में ले रही है। हालांकि, नगर पुलिस अधीक्षक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार है। किसी को मतदान से नहीं रोका जा रहा है। हम लोगों से मतदान करने की अपील लगातार कर रहे हैं, लेकिन समूह बनाकर खड़ा होना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

इससे पहले जन-सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों की एक शिकायत है कि जहां कहीं भी जनसुराज के समर्थक आ रहे हैं तो पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। कल शाम से ही पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया हुआ है। बावजूद इसके माहौल साफ है। भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है। कहीं कोई दो मत नहीं है इसलिए पुलिस के द्वारा लोगों को डराने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक कुल 20.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह की तुलना में दोपहर तक मतदान की रफ्तार में कुछ तेजी देखने को मिली। बांकीपुर सीट पर 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज और राजद के बीच है। नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। भाजपा की गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। वहीं, जन सुराज की ओर से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं।

Trending News

JPSC-JSSC पर फिर घिर गई सरकार, आजसू छात्र संघ ने खोला मोर्चा
JPSC-JSSC पर फिर घिर गई सरकार, आजसू छात्र संघ ने खोला मोर्चा
Jul 30, 2026, 3:06:00 PM
अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप फिर शुरू करने की मांग, CM हेमंत ने PM मोदी को लिखा पत्र
अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप फिर शुरू करने की मांग, CM हेमंत ने PM मोदी को लिखा पत्र
Jul 30, 2026, 2:54:00 PM
CWG 2026: भारत की झोली में एक और गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 मेडल के साथ लगाई छलांग, जानिए पदकवीरों को...
CWG 2026: भारत की झोली में एक और गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 मेडल के साथ लगाई छलांग, जानिए पदकवीरों को...
Jul 30, 2026, 2:53:00 PM
लोहरदगा में दम तोड़ रही 108 एंबुलेंस सेवा, इमरजेंसी में भी नहीं मिल रही मदद
लोहरदगा में दम तोड़ रही 108 एंबुलेंस सेवा, इमरजेंसी में भी नहीं मिल रही मदद
Jul 30, 2026, 2:44:00 PM
'सरकार हमें वेतन दे, नहीं तो कफन में दफन कर दें' वित्त रहित शिक्षकों का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी
'सरकार हमें वेतन दे, नहीं तो कफन में दफन कर दें' वित्त रहित शिक्षकों का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Jul 30, 2026, 2:18:00 PM
प्रतिनिधित्व नहीं तो समर्थन भी नहीं! भाजपा को चंद्रवंशी समाज का सख्त संदेश
प्रतिनिधित्व नहीं तो समर्थन भी नहीं! भाजपा को चंद्रवंशी समाज का सख्त संदेश
Jul 30, 2026, 2:09:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव: EVM बदलने पर बवाल, पहुंचे प्रशांत किशोर, PK की SP से बहस
बांकीपुर उपचुनाव: EVM बदलने पर बवाल, पहुंचे प्रशांत किशोर, PK की SP से बहस
Jul 30, 2026, 1:54:00 PM
IIT (ISM) धनबाद का कमाल! 'फोर लोब्ड स्वर्ल इंड्यूसिंग पाइप' को मिला भारत सरकार का पेटेंट
IIT (ISM) धनबाद का कमाल! 'फोर लोब्ड स्वर्ल इंड्यूसिंग पाइप' को मिला भारत सरकार का पेटेंट
Jul 30, 2026, 1:53:00 PM
सुरक्षा के अभेद्य घेरे के बीच धनबाद जेल लाया गया इनामी नक्सली मिसिर बेसरा
सुरक्षा के अभेद्य घेरे के बीच धनबाद जेल लाया गया इनामी नक्सली मिसिर बेसरा
Jul 30, 2026, 1:47:00 PM
लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, रोहतास स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी
लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, रोहतास स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी
Jul 30, 2026, 1:26:00 PM