भीषण गर्मी से राहत, बिहार में बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में आंधी-ओले गिरने का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।

भीषण गर्मी से राहत, बिहार में बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में आंधी-ओले गिरने का अलर्ट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 29, 2026, 10:28:00 AM

बिहार में मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि इस बीच कई इलाकों में तेज आंधी और तूफान जैसे हालात भी देखने को मिले। आने वाले दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शुक्रवार को पटना में बादल के छाए रहने के कारण ही सुबह एकदम अंधेरा हो गया है। झमाझम बारिश हो रही है। वहीं ठंडी-ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया है। बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी के आसार हैं। उत्तर बिहार के कटिहार और पूर्णिया में तेज हवा के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा। कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य के वायुमंडल में पुरवाई हवाओं के तेज प्रवाह के कारण मौसम में यह सकारात्मक बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के भीतर राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-पानी की संभावना है। 

पूर्वी और पश्चिपी चंपारण के साथ गोपालगंज के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मुख्य रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के अधिक आक्रामक रहने की चेतावनी दी है। विशेष रूप से कटिहार, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर और पूर्णिया जिलों के लिए भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 

बता दें कि राजधानी पटना में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।  दिन में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग ने पटना में विशेष तौर पर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को खुले में न निकलने की सलाह दी है। अगले 3 दिन राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।