बिहार में मौसम का कहर, पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, फुलवारी में बिजली गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत

बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर यह बारिश आफत बन गई है। पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई है।

बिहार में मौसम का कहर, पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, फुलवारी में बिजली गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 29, 2026, 1:20:00 PM

बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर यह बारिश आफत बन गई है। पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई है।  पटना के फुलवारी मेंआकाशीय बिजली गिरने से बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी पटना में सुबह से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है।कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया। तेज हवा के कारण वीआईपी एरिया समेत कई जगहों पर पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। लोक आवास से लेकर लोक भवन तक कई पेड़ गिरने की खबर है। वहीं फुलवारी में आकाशीय बिजली गिरने से बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक बच्चियों की पहचान सकरैचा गांव निवासी गोपाली पासवान की 12 वर्षीय पुत्री शिमरन कुमारी और रिपु पासवान की 10 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है।

राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में सड़क किनारे खड़ी एम्बुलेंस और कार पर पेड़ गिर गया, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. बिजली के तार पर पेड़ गिरने से तार सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी और नगर निगम की टीम पेड़ हटाने में जुट गई। इस वजह से इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं पटना के अलावे कई अन्य जिलों में भी आंधी-पानी ने जनजीवन प्रभावित किया है। 

मौसम विभाग ने दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और बेगूसराय समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने तेज बारिश और ठनका गिरने की आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और उत्तर बिहार के कई जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तेज बारिश और आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

बता दें कि राजधानी पटना में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।  दिन में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग ने पटना में विशेष तौर पर वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को खुले में न निकलने की सलाह दी है। अगले 3 दिन राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।  मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के अधिक आक्रामक रहने की चेतावनी दी है। विशेष रूप से कटिहार, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर और पूर्णिया जिलों के लिए भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 

Trending News

JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM