बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर चलेगी 12 स्पेशल ट्रेनें, पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद रेलवे का फैसला, कई ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव

सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था करते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। वहीं उत्तर बिहार से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर चलेगी 12 स्पेशल ट्रेनें, पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद रेलवे का फैसला, कई ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव

सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था करते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है। दानापुर रेल मंडल द्वारा 14 जून को विभिन्न रूटों पर कुल कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने में काफी सुविधा मिलेगी। दरअसल शनिवार की रात राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने पर जोरदार हंगामा किया। इस दौरान पुलिस द्वारा गोली चलाने, आंसू गैस के गोले छोड़ने की कार्रवाई हुई।  इस बीच रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दो विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।  रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के बाद ये एग्जाम स्पेशल-1 पटना से रात 1:38 बजे खुलकर बीयू (गया) सुबह 6:15 बजे पहुंचेगी। एग्जाम स्पेशल-2 पटना से रात 12:57 बजे रवाना होकर किउल/बरौनी होते हुए सुबह 6:17 बजे आरआरबी (कटिहार) पहुंचेगी। ट्रेनों का सभी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

वहीं परीक्षा के लिए दिनभर 10 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दानापुर मंडल द्वारा पटना, गया, बक्सर, आरा, नवादा, किउल, राजगीर और भागलपुर समेत विभिन्न रूटों पर 10 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से पटना-गया, गया-पटना, पटना-भागलपुर, बक्सर-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), नवादा-गया, गया-नवादा, राजगीर-बख्तियारपुर, किउल-गया, गया-किउल रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

वहीं उत्तर बिहार से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है। इनमें मुजफ्फरपुर से चलने वाली लोकप्रिय सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ जंक्शन पर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की ओर से कॉन्कोर्स (Concourse) निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस 16, 23, 30 जून और 7 जुलाई को गोंडा के बजाय मनकापुर तक ही संचालित होगी। 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस 17, 24 जून तथा 1 और 8 जुलाई को गोंडा के स्थान पर मनकापुर से चलाई जाएगी। इस दौरान ट्रेन मनकापुर और गोंडा के बीच रद्द रहेगी। 

12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 जुलाई को मुजफ्फरपुर से चार घंटे विलंब (री-शिड्यूल) से रवाना होगी। 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 9 जुलाई को बरौनी से साढ़े तीन घंटे विलंब से चलाई जाएगी। 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 8 जुलाई को हावड़ा से साढ़े तीन घंटे विलंब से रवाना होगी। 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 9 जुलाई को नई दिल्ली से ढाई घंटे विलंब से चलेगी।

बता दें कि राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने पर ट्रैक जाम कर जमकर हंगामा किया। परीक्षा केंद्रों की दूरी और ट्रेनों की लेत-लतीफी से नाराज सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रेलवे परिसर को जंग का मैदान बना दिया। ट्रेनों के लगातार विलंब होने से नाराज छात्रों ने स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा किया, रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और कई ट्रेनों में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते स्टेशन परिसर में पत्थरबाजी शुरू हो गई।  इस पत्थरबाजी में रेल आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हंगामे के बीच राजधानी समेत कई गाड़ियां लेट हो गई।

बताते चलें कि बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। राज्यभर में 4,128 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए 500 केंद्र बनाए गए हैं और यह प्रक्रिया 17 जून तक चलेगी।  मद्य निषेध सिपाही के 1,603 पद तथा चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 


Trending News

सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
सोनपे घाट पर नहाने के दौरान हादसा, 3 डूबे, 1 की मौत
Aug 24, 2026, 11:01:00 AM
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
धनबाद में गूंजा 'जय महाकाल', मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भव्य भस्म आरती
Aug 24, 2026, 10:43:00 AM
 एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
एक घंटे की बारिश ने खोल दी नगर निगम की पोल, शहर हुआ पानी-पानी
Aug 24, 2026, 10:20:00 AM
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
छोड देने की गुहार लगाती रही लड़की, दुकान से खींचकर मार दी गोली
Aug 24, 2026, 10:09:00 AM
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार, अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला
Aug 24, 2026, 9:45:00 AM
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
रक्षाबंधन पर खास उपहार, महिलाओं के लिए विशेष एसी पिंक बस का परिचालन शुरू
Aug 24, 2026, 9:37:00 AM
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार का अहम कदम, पांच सदस्यीय विशेष समिति होगी गठित
Aug 24, 2026, 9:26:00 AM
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, झारखंड को तीन कांस्य पदक
Aug 24, 2026, 8:59:00 AM
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
जेपीएससी विवाद, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा, छात्रों के साथ हो रहा गलत
Aug 24, 2026, 8:55:00 AM
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
यूजीसी रोल बैक, सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
Aug 24, 2026, 8:36:00 AM