बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति, CM सम्राट चौधरी ने शुरू की Smart Class, फ्री में JEE और NEET की तैयारी भी...
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति की शुरुआत आज से हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' योजना की शुरुआत की है। इसके साथ ही राजधानी पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास योजना की शुरुआत हुई।
बिहार में शिक्षा की डिजिटल क्रांति की शुरुआत आज से हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' योजना की शुरुआत की है। इसके साथ ही राजधानी पटना के 150 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक डिजिटल शिक्षा दी जाएगी। इसका शुभारंभ पटना के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर से किया गया। इस खास मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी सहित शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्मार्ट क्लास का स्वयं निरीक्षण किया। वह छात्रों के बीच बैठकर कक्षा में चल रही पढ़ाई को ध्यान से देखते रहे और शिक्षकों से भी बातचीत की। 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक डिजिटल शिक्षा दी जाएगी। छात्रों को JEE, NEET और CUET की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। इस व्यवस्था के जरिए छात्रों को AI आधारित अध्ययन सहायता, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक टेस्ट औरJEE, NEET व CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा एक ही मंच पर मिलेगी। इस डिजिटल पहल के जरिए गरीब और ग्रामीण परिवेश से आने वाले होनहार बच्चों को पढ़ाई के लिए समान अवसर मिलेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों के लिए एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पटना के 10 मॉडल स्कूलों में जेईई (JEE) और नीट (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं कर पाते हैं। आने वाले समय में राज्य के 146 मॉडल स्कूलों तक मुफ्त जेईई और नीट कोचिंग की व्यवस्था पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मुख्य लक्ष्य यह है कि सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चे भी देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल संस्थानों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश पा सकें।
छात्रों के लिए लाइव और इंटरैक्टिव क्लास आयोजित होंगी, जिनमें विषय विशेषज्ञ भी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाएंगे। इसके अलावा डिजिटल स्टडी मैटेरियल, ई-नोट्स, रिकॉर्डेड लेक्चर और नियमित मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी तथा परिणाम आधारित बन सकेगी। कठिन विषयों को ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन और एनिमेशन के माध्यम से समझाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को विषयों को समझने में आसानी होगी। साथ ही रिकॉर्डेड लेक्चर उपलब्ध होने से छात्र अपनी सुविधा के अनुसार दोबारा भी पढ़ाई कर सकेंगे।
सीएम सम्राट चौधरी ने लाइव क्लासेज को नए युग की ओर बिहार का एक और ऐतिहासिक कदम बताया है। बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' के विस्तार के माध्यम से 16 जुलाई 2026 से पटना के 150 सरकारी विद्यालयों में लाइव क्लासेज की शुरुआत हुई। कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों को लाइव क्लास, AI आधारित अध्ययन सहायता, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक टेस्ट और JEE, NEET, CUET की तैयारी की सुविधा मिलेगी। जुलाई के अंत तक यह सुविधा पटना के सभी 422 उच्च विद्यालयों तक पहुंच जाएगी। साथ ही पटना के 10 मॉडल विद्यालयों में JEE-NEET की निःशुल्क कोचिंग शुरू होगी, जिसका विस्तार 146 मॉडल विद्यालयों तक किया जाएगा। साथ ही शास्त्रीनगर स्थित बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र को आधुनिक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा एस्ट्रो टर्फ निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इन कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक सामान्य भर्ती प्रक्रिया से नहीं चुने गए हैं। उन्हें कई चरणों के इंटरव्यू और कड़े चयन के बाद नियुक्त किया गया है। इनमें ऐसे शिक्षक शामिल हैं, जिन्होंने कोटा, एलन सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में वर्षों तक विद्यार्थियों को पढ़ाया है। ऐसे में छात्रों को बेहतरीन क्वालिटी की शिक्षा मिलेगी।
बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में नई डिजिटल क्रांति की शुरुआत
आज से पटना के 150 सरकारी स्कूलों में शुरू हुई लाइव क्लासेज
कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को मिलेगी AI आधारित पढ़ाई की सुविधा
स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स और मॉक टेस्ट भी होंगे उपलब्ध
JEE, NEET और CUET की तैयारी अब सरकारी स्कूलों में होगी आसान
जुलाई के अंत तक पटना के सभी 422 उच्च विद्यालयों तक पहुंचेगी यह सुविधा
10 मॉडल विद्यालयों में शुरू होगी JEE-NEET की निःशुल्क कोचिंग
आगे चलकर 146 मॉडल विद्यालयों तक होगा इस योजना का विस्तार
बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र को मिलेगा आधुनिक खेल संसाधनों का लाभ
शास्त्रीनगर हॉकी केंद्र में एस्ट्रो टर्फ निर्माण की दिशा में भी बड़ी पहल
Trending News