चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद

चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद

चुनावी प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग 17 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। राजधानी के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में होने वाले इस एक दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विशेष संबोधन होगा।

सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल चुनाव और मीडिया के पारस्परिक संबंधों तथा निष्पक्ष रिपोर्टिंग की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके बाद IIIDEM के महानिदेशक राकेश कुमार वर्मा प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के दौरान चुनावी प्रक्रियाओं में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर भी विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। महानिदेशक (आईटी) डॉ. सीमा खन्ना पत्रकारों को ECINET प्लेटफॉर्म और चुनाव प्रबंधन में आधुनिक तकनीक की उपयोगिता से अवगत कराएंगी। वहीं, डीडीजी (लॉ) विजय कुमार पांडे चुनाव से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों, कानूनी पहलुओं तथा हाल के महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों की जानकारी देंगे।

इसके अतिरिक्त अपूर्वा कुमार सिंह इलेक्ट्रोरल रोल, मतदान प्रक्रिया और मतगणना प्रणाली से जुड़े विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे, ताकि चुनावी रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार इन प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

दोपहर बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लगभग एक घंटे तक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन के बाद पत्रकारों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया है, जिसमें वे चुनावी व्यवस्था और आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल सीधे मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष रख सकेंगे। यह सत्र शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस सम्मेलन को मीडिया के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि इससे चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं और नियमों की बेहतर समझ विकसित होगी। उन्होंने बताया कि झारखंड से 10 से 12 पत्रकार इस राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM