स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी

स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 16, 2026, 3:28:00 PM

राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से आश्चर्य में डालने वाली खबर है। यहां एक घर में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा निकल आया। इतने विशाल सांप को देखते ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल आ। लेकिन इससे भी आश्चर्य वाली बात यह कि इस किंग कोबरा को पकडने के लिए जो महिला पहुंची, उसे देखकर सब हैरान रह गये। दरअसल इस किंग कोबरा को रेस्क्यू करने लिए जानकी देवी पहुंची, जो पूरे इलाके में स्नेक लेडी के नाम से फेमस है। हालांकि बडी बात यह कि रेस्क्यू के दौरान सांप ने जानकी को डंस लिया लेकिन मिली जानकारी के अनुसार जानकी को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बिसहा गांव निवासी मुनि लाल के घर में किंग कोबरा घुस आया था। सूचना मिलने पर जानकी देवी मौके पर पहुंचीं और सफलतापूर्वक सांप का रेस्क्यू कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेस्क्यू के बाद वह किंग कोबरा को गले में लपेटकर फोटो खिंचवा रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में काट लिया। घटना के समय तक वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र की प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। वनकर्मियों ने तुरंत किंग कोबरा को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया। इधर सांप के डंसने के बाद जानकी देवी को तत्काल नेपाल के त्रिवेणी स्थित मिलिट्री कैंप में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बाल्मीकिनगर के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान जहरीले सांप अक्सर ठंडी या सुरक्षित जगह की तलाश में वीटीआर से सटे गांवों और रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोग स्वयं सांप पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उनका रेस्क्यू करती है। बता दें कि किंग कोबरा दुनिया के सबसे विषैले सांपों में गिना जाता है। इसका न्यूरोटॉक्सिक विष बेहद घातक होता है, इसलिए इसके दंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय उपचार आवश्यक होता है।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM