बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। प्रतिबिंब ऐप से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह खुद को कभी ट्रैवल एजेंट तो कभी बैंक अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसाता था और विभिन्न तरीकों से ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता था।

पुलिस के अनुसार इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया। साइबर थाना, तकनीकी शाखा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर-12 तथा पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव स्थित ऋषि नगर में एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को दबोच लिया।

इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 24/2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), दूरसंचार अधिनियम-2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने साइबर ठगी में अपनी भूमिका स्वीकार की है। जांच में यह भी पता चला कि गिरोह अलग-अलग पहचान बनाकर लोगों का विश्वास जीतता था। कभी बैंक से संबंधित अधिकारी होने का दावा किया जाता था तो कभी ट्रैवल सेवाओं के नाम पर लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगी का शिकार बनाया जाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 10 डेबिट कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 9 सिम कार्ड और 43,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच एजेंसियों को कुछ बैंक खातों में बड़ी राशि के लेन-देन के संकेत भी मिले हैं। इन खातों को फिलहाल होल्ड कर वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, बोकारो पुलिस ने नागरिकों और मकान मालिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को किरायेदार बनाने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि इस तरह के संगठित साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM