बिहार में 10 CO के खिलाफ कार्रवाई, उधर दो दारोगा सस्पेंड, SP का बड़ा एक्शन

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इस बार 10 अंचल अधिकारियों (सीओ) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं बिहार के लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरी है।

बिहार में 10 CO के खिलाफ कार्रवाई, उधर दो दारोगा सस्पेंड, SP का बड़ा एक्शन

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इस बार 10 अंचल अधिकारियों (सीओ) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें अंजलि कुमारी समेत कई अधिकारी शामिल हैं। मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने 10 अधिकारियों के विरुद्ध दंड एवं विभागीय कार्रवाई को मंजूरी दी। वहीं बिहार के लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। दो दारोगा को सस्पेंड किया गया है वहीं  एसपी ने SHO को कड़ी फटकार लगाई है। 

सबसे बड़ी कार्रवाई में प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, समस्तीपुर अंजली कुमारी आनंद को सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है। वह जुलाई 2021 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थीं और विभागीय कार्यवाही में भी सहयोग नहीं कर रही थीं। इसके पहले भी सोनी कुमारी नाम की एक अंचल अधिकारी को बर्खास्त करने की अनुशंसा की जा चुकी है। इससे पहले 32 अंचल अधिकारियों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल 42 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। भ्रष्टाचार, अनियमितता और कार्य में लापरवाही जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर यह  कार्रवाई की गई है।

अंचल अधिकारी अंजलि कुमारी के अलावा कुमारी आंचल (अंचल अधिकारी, छपरा सदर), अविनाश कुमार (तत्कालीन अंचल अधिकारी, बोधगया), रविन्द्र कुमार चौपाल (अंचल अधिकारी, अस्थावां), राकेश कुमार (अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण), ज्ञानीन्द्र (तत्कालीन अंचल अधिकारी, मोकामा), कौशिका कुमारी (अंचल अधिकारी, मधेपुर), नारायण राजा (अंचल अधिकारी, हथुआ), राम कुमार रमन (राजस्व अधिकारी, गया सदर) और संजीव कुमार (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, गया) के विरुद्ध भी विभिन्न प्रकार की विभागीय कार्रवाई की गई है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भूमि और राजस्व विभाग में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार, अनियमितता, कर्तव्यहीनता और लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। आम जनता के हितों से जुड़े मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

वहीं दूसरी ओर बिहार के लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। बेतिया जिले के बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने बगहा के पठखौली थाना में लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही पाए जाने पर दो दारोगाओं को तत्काल निलंबित कर दिया। समीक्षा के दौरान मिली गंभीर खामियों पर एसपी ने बिना देर किए बड़ा एक्शन लेते हुए दो दारोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष को भी कड़ी चेतावनी देते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि दारोगा राजीव साफी और आभा कुमारी को सौंपे गए कई महत्वपूर्ण मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई थी। कई केस महीनों से लंबित पड़े थे और अनुसंधान में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। इस पर नाराज एसपी ने दोनों अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दे दिया। थाना स्तर पर मामलों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष को भी जमकर फटकार लगाई।




Trending News

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
Oct 20, 2026, 1:52:00 PM