बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार

पूर्व विधान परिषद् सदस्य देवेश कुमार ने आज (4 सितंबर 2026) बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर योजना एवं विकास विभाग तथा बिहार राज्य योजना पर्षद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण समारोह में , योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव, डॉ. एन. विजयलक्ष्मी, सचिव कंवल तनुज, बिहार राज्य योजना पर्षद के अपर सचिव श्याम बिहारी मीणा सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने देवेश कुमार का स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों के साथ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों तथा बिहार राज्य योजना पर्षद की भावी भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री देवेश कुमार ने कहा कि बिहार राज्य योजना पर्षद राज्य के विकास की दिशा तय करने और विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं समावेशी विकास की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राज्य में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर एवं प्रभावी उपयोग के साथ विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्षद की भूमिका को और सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विकसित बिहार@2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सुनियोजित, साक्ष्य-आधारित और दीर्घकालिक योजना निर्माण आवश्यक है। योजना पर्षद राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विकास की प्राथमिकताओं, नीतियों एवं योजनाओं पर आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य योजना पर्षद का गठन वर्ष 1972 में किया गया था। पर्षद राज्य की वार्षिक एवं दीर्घकालीन योजनाओं के सूत्रण, अध्ययन, शोध और विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राज्य में उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति को राज्य की विकास प्रक्रिया से जोड़ने में भी पर्षद की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बिहार राज्य योजना पर्षद राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की प्रगति का अध्ययन कर विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान करती है। बदलती विकास आवश्यकताओं और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पर्षद राज्य के लिए प्रभावी एवं दूरदर्शी योजना निर्माण में अपनी भूमिका निभाती रही है।

देवेश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित विभागों, विशेषज्ञों और अधिकारियों के सहयोग से बिहार राज्य योजना पर्षद राज्य के समग्र, संतुलित, समावेशी एवं सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में और प्रभावी भूमिका निभाएगी।

Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM