मोकामा में फिर गरजी गोलियां, सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह के समर्थक पर की फायरिंग, पुलिस की ली तलाशी!

बिहार के मोकामा में एक बार फिर गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बवाल हुआ है। नौरंगा जलालपुर गांव में सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के समर्थकों के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिला।

 मोकामा में फिर गरजी गोलियां, सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह के समर्थक पर की फायरिंग, पुलिस की ली तलाशी!
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 10:32:00 AM

बिहार के मोकामा में एक बार फिर गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बवाल हुआ है। नौरंगा जलालपुर गांव में सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के समर्थकों के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिला। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। 

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। 22 मई को मुकेश कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी की तारीफ की थी। इसी पोस्ट को लेकर सोनू-मोनू के परिवार में नाराजगी फैल गई।  आरोप है कि सोनू–मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने मुकेश से पोस्ट को लेकर सवाल किया और उसे हटाने के लिए कहा। 

मुकेश कुमार के अनुसार, उन्होंने साफ कहा कि पोस्ट में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया गया है और यह सिर्फ पंचायत व पुलिस प्रशासन के काम की सराहना थी। लेकिन इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। आरोप है कि इसके बाद प्रमोद सिंह ने अपने बेटों सोनू और मोनू को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में गैंग के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए और मुकेश कुमार पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।

घटना पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव की बताई जा रही है। मुकेश कुमार ने कहा कि वह गांव के एक व्यक्ति के साथ पंचायत संबंधी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रमोद सिंह से मुलाकात हुई और विवाद बढ़ गया। फायरिंग होते ही उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी को फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। हाथीदह, मरांची और पंचमहला सहित कई थानों की पुलिस ने सोनू-मोनू की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं कुख्यात सोनू-मोनू के द्वारा सरपंच पति पर फायरिंग के बाद घटना की जांच को पहुंची पुलिस की तलाशी ली गई। गैंगस्टर सोनू-मोनू के गुर्गों ने पहले पुलिस की तलाशी ली, फिर अंदर जाने दिया।

बता दें कि इससे पहले भी इस इलाके में सोनू-मोनू और अनंत सिंह के समर्थकों के बीच टकराव हुआ हो। इससे पहले नौरंगा गोलीकांड में भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। 22 जनवरी 2025 को हुए उस विवाद में करीब 100 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई थी। उस घटना में अनंत सिंह और सोनू–मोनू दोनों पक्षों पर गंभीर आरोप लगे थे और कई लोग जेल भी गए थे।

Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
Jul 22, 2026, 2:15:00 PM
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
Jul 22, 2026, 1:58:00 PM
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
Jul 22, 2026, 1:55:00 PM
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
Jul 22, 2026, 1:38:00 PM
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
Jul 22, 2026, 1:09:00 PM