बिहार में सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच 21 हजार करोड़ की डील

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्त पोषण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।

बिहार में सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार,  पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच 21 हजार करोड़ की डील

बिहार में सड़क एवं पुल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्त पोषण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना है, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। 

समझौते पर पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी के. वी. ने हस्ताक्षर किए। यह वित्तीय सहयोग राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास में नाबार्ड का अब तक महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी यह सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार सड़क और पुल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है तथा इस समझौते से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क और पुल किसी भी राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क संपर्क स्थापित होने से लोगों की आवाजाही आसान होगी, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि 21 हजार करोड़ रुपये के इस दीर्घकालिक वित्त पोषण से सड़क एवं पुल परियोजनाओं के लिए वित्तीय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। 

नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी के. वी. ने कहा कि बिहार तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य के विकास के लिए जिस प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, नाबार्ड हरसंभव सहयोग करेगा। साथ ही उन्होंने बिहार में आधारभूत संरचना के विकास में नाबार्ड की भागीदारी आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने "नाबार्ड इन बिहार" पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके अलावा पारंपरिक कला एवं शिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को जीआई (Geographical Indication) प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। भोजपुर के संजीव सिन्हा को पिड़िया पेंटिंग, गया के रविन्द्र नाथ गौड़ को पत्थर कला तथा नालंदा के सुरेश देव को बावन बूटी कला के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

बड़कागांव के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी की बड़ी पहल, पर्यटन निदेशक को सौंपा पत्र
बड़कागांव के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी की बड़ी पहल, पर्यटन निदेशक को सौंपा पत्र
Aug 07, 2026, 5:59:00 PM
सोलर मेले का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग,  सोलर प्लांट लगाकर पैसा भी कमाएं
सोलर मेले का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग, सोलर प्लांट लगाकर पैसा भी कमाएं
Aug 07, 2026, 5:44:00 PM
बिहार में सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार,  पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच 21 हजार करोड़ की डील
बिहार में सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच 21 हजार करोड़ की डील
Aug 07, 2026, 4:51:00 PM
फरार राणा राहुल पर बढ़ा पुलिस का दबाव, घर पर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तेहार
फरार राणा राहुल पर बढ़ा पुलिस का दबाव, घर पर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तेहार
Aug 07, 2026, 4:44:00 PM
हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर
हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर
Aug 07, 2026, 4:31:00 PM
रिश्वत लेते अंचल क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
रिश्वत लेते अंचल क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Aug 07, 2026, 4:29:00 PM
लापता नाबालिग केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, CBI को मिल सकती है जांच की कमान
लापता नाबालिग केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, CBI को मिल सकती है जांच की कमान
Aug 07, 2026, 4:15:00 PM
डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 4:02:00 PM
 SDM से मुलाकात के बाद छात्रों ने बदली रणनीति, शाम 5 बजे तक तय होगा नया प्रतिनिधिमंडल
SDM से मुलाकात के बाद छात्रों ने बदली रणनीति, शाम 5 बजे तक तय होगा नया प्रतिनिधिमंडल
Aug 07, 2026, 3:58:00 PM
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
Aug 07, 2026, 3:50:00 PM