फरार राणा राहुल पर बढ़ा पुलिस का दबाव, घर पर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तेहार

फरार राणा राहुल पर बढ़ा पुलिस का दबाव, घर पर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तेहार

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े बताए जा रहे राणा राहुल सिंह के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे राणा राहुल सिंह के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया।

एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ उसके घर पहुंची। इसके बाद न्यायालय से जारी इश्तेहार को आवास पर सार्वजनिक रूप से चिपकाया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए आरोपी को अदालत के समक्ष निर्धारित समय में पेश होने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि तय अवधि के भीतर यदि राणा राहुल सिंह अदालत में उपस्थित नहीं होता या आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रिंस खान गिरोह से जुड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी गिरोह के सक्रिय और फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य फरार आरोपियों पर कानूनी दबाव बढ़ाने के साथ उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

Trending News

 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
Oct 16, 2026, 11:10:00 AM
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
Oct 16, 2026, 10:58:00 AM
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 10:42:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
Oct 16, 2026, 10:29:00 AM
 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM