हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर

हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर

पूर्वी सिंहभूम में राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुनकरों और हस्तकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हस्तकरघा भारत की पुरानी परंपरा और स्वदेशी भावना से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके संरक्षण के साथ इसे आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना जरूरी है।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की ओर से 13वें हस्तकरघा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार से आए प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

समारोह में बुनकरों के सामने मौजूद चुनौतियों और पारंपरिक बुनकरी कला के संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक और बदलती जीवनशैली के बीच पारंपरिक बुनकरी का ज्ञान धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। राज्य में बुनकरों को लूम उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था होने की जानकारी भी कार्यक्रम में दी गई।

बेहतरीन काम करने वाले बुनकर सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई बुनकरों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि हस्तकरघा दिवस देश के उन लाखों बुनकरों के योगदान को याद करने का अवसर है, जिनकी मेहनत और रचनात्मकता ने भारतीय संस्कृति की पहचान को पीढ़ियों से जीवित रखा है।

उन्होंने कहा कि हस्तकरघा को केवल कपड़ा बनाने की प्रक्रिया के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यह देश की परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और आत्मनिर्भरता की भावना से जुड़ा हुआ क्षेत्र है।

राज्यपाल ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में खादी, चरखा और स्वदेशी के महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय स्वदेशी और खादी राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक बने। महात्मा गांधी ने इन माध्यमों को व्यापक जनभागीदारी से जोड़कर आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया था।

'बुनकरों को बड़े बाजार तक पहुंचाना जरूरी' : राज्यपाल 

संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड की ग्रामीण और जनजातीय संस्कृति में मौजूद हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा का जिक्र करते हुए तसर रेशम की विशेष पहचान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राज्य के पारंपरिक उत्पादों में राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचने की क्षमता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि बुनकरों के उत्पादों को आधुनिक डिजाइन, तकनीकी नवाचार, बेहतर ब्रांडिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए। इसके साथ ही प्रभावी मार्केटिंग की व्यवस्था विकसित कर उन्हें देश और विदेश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने पर काम होना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि जब वह केंद्र में मंत्री थे, तब राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस मनाने की पहल शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य बुनकर समुदाय के योगदान को पहचान दिलाना और इस पारंपरिक क्षेत्र को नई दिशा देना था।

उन्होंने केंद्र सरकार की 'वोकल फॉर लोकल', 'आत्मनिर्भर भारत' और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके जरिए पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की पारंपरिक कलाएं और हस्तशिल्प सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ भविष्य में विकसित भारत की आर्थिक क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा भी बन सकते हैं।

Trending News

 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
Oct 16, 2026, 11:10:00 AM
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
'दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को दिया करारा जवाब
Oct 16, 2026, 10:58:00 AM
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 10:42:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
Oct 16, 2026, 10:29:00 AM
 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM