डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने पेपर लीक के विरुद्ध छात्रों के प्रदर्शन पर बिहार पुलिस द्वारा AK-47 जैसे गोलीबारी और लाठीचार्ज को लेकर डीजीपी से मुलाकात की।

डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने पेपर लीक के विरुद्ध छात्रों के  प्रदर्शन पर बिहार पुलिस द्वारा AK-47 जैसे गोलीबारी और लाठीचार्ज को लेकर डीजीपी से मुलाकात की और संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ   कार्रवाई की मांग की। 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-पेपर लीक के विरुद्ध छात्रों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन पर बिहार पुलिस द्वारा AK-47 जैसे घातक हथियारों से की गयी गोलीबारी एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरुद्ध आज पुलिस महानिदेशक से मिलकर संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए अविलम्ब कार्रवाई की मांग की। 

हमनें निम्न मांगों के साथ DGP को ज्ञापन सौंपा

1. बिहार पुलिस ने छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ क्यों चलाई?

2.Trigger Happy बिहार पुलिस के द्वारा निशाना लेकर बच्चों पर Shoot to Kill की सोच के साथ गोलियां बरसाई जो अत्यंत दुखद और अलोकतांत्रिक है।

3. बिहार पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ प्रोटोकॉल के SPO का पालन क्यों नहीं किया?

4. फायरिंग का आदेश देने वाले वरीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

5. छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की न्यायिक जाँच करायी जाए।

साथ ही बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था को दुरुस्त कर, पुलिस प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाए। 

अगर बिहार सरकार छात्रों पर गोलियां बरसाने वाले मनबढ़ पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो विपक्ष का विरोध प्रर्दशन होगा।

Trending News

बिहार में सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार,  पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच 21 हजार करोड़ की डील
बिहार में सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, पथ निर्माण विभाग और नाबार्ड के बीच 21 हजार करोड़ की डील
Aug 07, 2026, 4:51:00 PM
फरार राणा राहुल पर बढ़ा पुलिस का दबाव, घर पर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तेहार
फरार राणा राहुल पर बढ़ा पुलिस का दबाव, घर पर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तेहार
Aug 07, 2026, 4:44:00 PM
हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर
हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर
Aug 07, 2026, 4:31:00 PM
रिश्वत लेते अंचल क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
रिश्वत लेते अंचल क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Aug 07, 2026, 4:29:00 PM
लापता नाबालिग केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, CBI को मिल सकती है जांच की कमान
लापता नाबालिग केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, CBI को मिल सकती है जांच की कमान
Aug 07, 2026, 4:15:00 PM
डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 4:02:00 PM
 SDM से मुलाकात के बाद छात्रों ने बदली रणनीति, शाम 5 बजे तक तय होगा नया प्रतिनिधिमंडल
SDM से मुलाकात के बाद छात्रों ने बदली रणनीति, शाम 5 बजे तक तय होगा नया प्रतिनिधिमंडल
Aug 07, 2026, 3:58:00 PM
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
Aug 07, 2026, 3:50:00 PM
रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
Aug 07, 2026, 3:43:00 PM
यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
Aug 07, 2026, 3:35:00 PM