स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने बेगूसराय एवं पटना में उपचार से संबंधित सामने आए मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लिया है।

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने बेगूसराय एवं पटना में उपचार से संबंधित सामने आए मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। विभाग ने दोनों मामलों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से जांच टीम गठित कर विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल से संबंधित समाचार एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज के पैर में प्लास्टर करने के बजाय कार्टून बांधकर सदर अस्पताल रेफर किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी, बेगूसराय ने उप विकास आयुक्त एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच टीम को 24 घंटे के भीतर मामले की विस्तृत जांच कर अपना प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

इसी प्रकार पटना में महावीर आरोग्य संस्थान में उपचार के दौरान चिकित्सीय लापरवाही से संबंधित मामले पर भी स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, शिवहर जिले की एक मरीज कान के उपचार के लिए महावीर आरोग्य संस्थान में भर्ती हुई थीं। परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि ऑपरेशन के बाद इंजेक्शन लगाने के दौरान नस के स्थान पर आर्टरी में इंजेक्शन दे दिया गया। इसके बाद मरीज द्वारा लगातार दर्द एवं असहजता की शिकायत किए जाने के बावजूद समय पर समुचित चिकित्सकीय हस्तक्षेप नहीं होने के कारण संक्रमण बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप उनका हाथ काटना पड़ा।

इस मामले में जिलाधिकारी, पटना द्वारा तीन सदस्यीय चिकित्सकीय जांच टीम का गठन किया गया है। टीम में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक, वेक्टर बॉर्न नियंत्रण रोग पदाधिकारी तथा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को शामिल किया गया है। जांच समिति को मामले के सभी चिकित्सकीय पहलुओं की गहन समीक्षा कर शीघ्र संयुक्त जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही, निर्धारित मानकों की अनदेखी अथवा मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को विभाग गंभीरता से लेता है और ऐसे मामलों में त्वरित जांच सुनिश्चित की जाती है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोनों जिलों से प्राप्त जांच प्रतिवेदन का परीक्षण करने के उपरांत दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक प्रशासनिक एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।

Trending News

हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर
हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर में जुटे बुनकर, राज्य की पारंपरिक कला को ग्लोबल मार्केट देने पर जोर
Aug 07, 2026, 4:31:00 PM
रिश्वत लेते अंचल क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
रिश्वत लेते अंचल क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Aug 07, 2026, 4:29:00 PM
लापता नाबालिग केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, CBI को मिल सकती है जांच की कमान
लापता नाबालिग केस में हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, CBI को मिल सकती है जांच की कमान
Aug 07, 2026, 4:15:00 PM
डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
डीजीपी से मिले तेजस्वी यादव, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 4:02:00 PM
 SDM से मुलाकात के बाद छात्रों ने बदली रणनीति, शाम 5 बजे तक तय होगा नया प्रतिनिधिमंडल
SDM से मुलाकात के बाद छात्रों ने बदली रणनीति, शाम 5 बजे तक तय होगा नया प्रतिनिधिमंडल
Aug 07, 2026, 3:58:00 PM
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, बेगूसराय, पटना की घटनाओं पर सख्त हुआ विभाग, जांच के निर्देश
Aug 07, 2026, 3:50:00 PM
रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
रांची में नशे का कारोबार बेनकाब, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
Aug 07, 2026, 3:43:00 PM
यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
Aug 07, 2026, 3:35:00 PM
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान, 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का सफल आयोजन
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान, 5 किलोमीटर देशभक्ति मैराथन का सफल आयोजन
Aug 07, 2026, 3:32:00 PM
तीन नहीं अब 20 चैट को करे पिन, बदलें थीम और आइकॉन, व्हाट्सएप लाया यूनिक फीचर
तीन नहीं अब 20 चैट को करे पिन, बदलें थीम और आइकॉन, व्हाट्सएप लाया यूनिक फीचर
Aug 07, 2026, 3:04:00 PM