राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस का हुआ तबादला

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस का हुआ तबादला

राज्य में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने बीती रात राज्य के कई सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कई अधिकारियों को नए प्रभार दिए गए हैं तो कई अधिकारियों से उनके अतिरिक्त प्रभार ले लिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर अब नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। इसी प्रकार बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक को अब कंफेड, पटना का प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। इनके पास आपदा प्रबंधन विभाग के ओएसडी, बिहार राज्यपाल एवं सब्जी विकास निगम के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के प्रभारी सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 

सिविल विमानन विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री निलेश रामचंद्र देवरे को अब नगर विकास एवं आवास विभाग का स्पेशल सेक्रेट्री का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भागलपुर के जिला अधिकारी रहे नवल किशोर चौधरी अब

बिहार राज्य संरक्षण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक होंगे। इनके पास नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

बांका के जिलाधिकारी रहे नवदीप शुक्ला को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। इनके पास बिहार कौशल विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक पर आधिकारिक अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं अब तक गोपालगंज के जिलाधिकारी रहे पवन कुमार सिन्हा अब हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी होंगे। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल अब बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वके भी अधिक प्रभार में रहेंगे। वहीं पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार मंगलम अब बिहार राजस्व परिषद के सेक्रेटरी होंगे। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर सचिव निर्वाचन विभाग प्रशांत कुमार सीएच अब अगले आदेश तक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में परियोजना निदेशक के अध्यक्ष प्रभार में रहेंगे। किशनगंज के जिलाधिकारी रहे विशाल राज बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर स्थापित किए गए हैं।

वहीं बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक स्पर्श गुप्ता, अब राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक होंगे। मुजफ्फरपुर के डीसी रहे श्रेष्ठ अनुपम वित्त विभाग में संयुक्त सचिव होंगे। गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब यह पथ निर्माण विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी होंगे। भागलपुर के डीडीसी प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक अब प्राथमिक शिक्षा के डायरेक्टर होंगे। जबकि औरंगाबाद की डीडीसी अनन्या सिंह अब जीविका की मुख्य कार्यपालक अधिकारी होगी। इनके पास अगले आदेश तक मनरेगा की आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

Trending News

अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM