बिहार में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी, नई BIADA भूमि आवंटन नीति, 2026 लागू

बिहार में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार देने की तैयारी, नई BIADA भूमि आवंटन नीति, 2026 लागू

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने राज्य में उद्योगों के विस्तार और निवेश प्रक्रिया को अधिक आधुनिक एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने "बियाडा लैंड अलॉटमेंट एंड मैनेजमेंट पॉलिसी 2026" को लागू कर दिया है, जिसके बाद वर्ष 2022 की पूर्व नीति स्वतः समाप्त मानी जाएगी। नई व्यवस्था का केंद्र बिंदु डिजिटल प्रक्रिया और निवेशकों के लिए आसान भूमि आवंटन प्रणाली है।

नई नीति के तहत औद्योगिक भूखंडों और शेडों का पूरा आवंटन अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। निवेशक बियाडा पोर्टल पर उपलब्ध खाली भूखंडों की जानकारी देखकर सीधे आवेदन कर सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और आवंटन के दौरान मानवीय हस्तक्षेप कम होगा।

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए भूमि उपयोग का नया ढांचा तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत कुल उपलब्ध क्षेत्रफल का लगभग 55 से 65 प्रतिशत हिस्सा औद्योगिक इकाइयों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि बाकी जमीन सड़क, हरित पट्टी, सामाजिक सुविधाओं और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए निर्धारित होगी। सरकार ने प्रमुख और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूखंडों के लिए ई-ऑक्शन की व्यवस्था भी लागू की है, ताकि प्रतिस्पर्धात्मक और निष्पक्ष आवंटन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों को उनकी उपलब्ध भूमि और उपयोग के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

नीति में निवेशकों को आर्थिक राहत देने की भी कोशिश दिखाई देती है। छोटे निवेश वाली परियोजनाओं के लिए अग्रिम भुगतान का प्रतिशत अधिक रखा गया है, जबकि बड़े निवेशकों को अपेक्षाकृत कम प्रारंभिक भुगतान करना होगा। 50 लाख रुपये तक की परियोजनाओं में 40 प्रतिशत अग्रिम राशि देनी होगी, जबकि 7.5 करोड़ रुपये से ऊपर के निवेश पर यह सीमा घटाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है। शेष भुगतान 10 किस्तों में करने की सुविधा दी गई है, जिस पर 9 प्रतिशत साधारण ब्याज लागू होगा। राज्य में पंजीकृत स्टार्टअप कंपनियों को अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट में विशेष राहत देकर नए उद्यमियों को आकर्षित करने की रणनीति अपनाई गई है।

सरकार ने औद्योगिक इकाइयों के संचालन को लेकर समय-सीमा भी तय कर दी है। सूक्ष्म उद्योगों को एक वर्ष के भीतर उत्पादन शुरू करना होगा, जबकि लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों के लिए क्रमशः 18, 24 और 30 महीने की अवधि निर्धारित की गई है। यदि कोई इकाई तय समय में कार्य प्रारंभ नहीं करती या उसकी उत्पादन क्षमता 50 प्रतिशत से कम रहती है, तो उसे गैर-कार्यशील श्रेणी में रखकर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

नई नीति की एक महत्वपूर्ण विशेषता “सरेंडर और एग्जिट मैकेनिज्म” भी है। इसके माध्यम से लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी औद्योगिक जमीन को वापस लेकर दूसरे निवेशकों को उपलब्ध कराया जा सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा और बंद पड़ी परियोजनाओं की समस्या कम होगी।

इसके अतिरिक्त "प्लग-एंड-प्ले" मॉडल को बढ़ावा दिया गया है, जिसमें पहले से विकसित शेड उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि उद्योग तुरंत उत्पादन शुरू कर सकें। इन शेडों का प्रारंभिक आवंटन पांच वर्षों के लिए होगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 वर्ष तक किया जा सकेगा। नीति में उद्योगों के हस्तांतरण, उत्पाद बदलाव और विलय संबंधी प्रक्रियाओं को भी पहले की तुलना में सरल बनाया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नई औद्योगिक नीति बिहार में निवेश का माहौल मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Trending News

‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
पटना में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, शराबबंदी को खुली चुनौती या संगठित सिंडिकेट की बड़ी साजिश?
Sep 05, 2026, 11:05:00 AM