बिहार में 8 सीओ पर फिर बड़ा एक्शन, अब तक 50 CO पर कार्रवाई, राजस्व विभाग में हड़कंप...

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 सीओ (CO) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के अलग-अलग अंचल के करीब 8 सीओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बिहार में 8 सीओ पर फिर बड़ा एक्शन, अब तक 50 CO पर कार्रवाई,   राजस्व विभाग में हड़कंप...

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। लगातार भ्रष्टाचार  और अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।  इसी कड़ी में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8  सीओ (CO) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने  बिहार के अलग-अलग अंचल के करीब 8 सीओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। काम में लापरवाही, भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों को लेकर यह एक्शन हुआ है।   

मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में रिश्वतखोरी, दाखिल-खारिज मामलों में गड़बड़ी, सरकारी भूमि अभिलेखों में अनियमितता और कर्तव्य में लापरवाही जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। अब तक कुल 50 अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में यह कार्रवाई की गई है।  कई मामलों में निलंबन और पेंशन कटौती की कार्रवाई हुई है।

विभागीय दस्तावेज के अनुसार जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उन पर रिश्वतखोरी, सरकारी अभिलेखों में गड़बड़ी, दाखिल-खारिज मामलों में अनियमितता, सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में लापरवाही तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने जैसे गंभीर आरोप हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अब तक बिहार में 50 सीओ पर कार्रवाई की है।

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें जहानाबाद, बांका, मधेपुरा, भागलपुर, नालंदा और रोहतास समेत विभिन्न जिलों के तत्कालीन अंचल अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है, जबकि कुछ मामलों में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों की पेंशन में कटौती जैसी दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी और दोषी अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई  से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार में 8 सीओ पर फिर गिरी गाज

नाम/पदनाम                        जिला/अंचल

संतु कुमार राम                         रतनपुरा, जहानाबाद

सुरजेश्वर श्रीवास्तव                 फुलीडुमर, बांका

 जयप्रकाश स्वर्णकार                मुरलीगंज, मधेपुरा

अजय कुमार सरकार              नारायणपुर, भागलपुर

आमोद कुमार                           एकंगरसराय, नालंदा

विजय कुमार गुप्ता                    बौंसी, बांका

मीना रानी                             डिहरी, रोहतास

नागेंद्र प्रसाद                             बेलहर, बांका


Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM