शराबबंदी वाले बिहार में CM आवास के बाहर शराब की बोतलें बरामद, महंगी विदेशी ब्रांडेड भी, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद वीवीआईपी क्षेत्र में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर शराब की बोतल मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए।

शराबबंदी वाले बिहार में CM आवास के बाहर शराब की बोतलें बरामद, महंगी विदेशी ब्रांडेड भी, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद वीवीआईपी क्षेत्र में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर शराब की बोतल मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। राज्य के सबसे सुरक्षित वीवीआईपी इलाकों में शामिल मुख्यमंत्री आवास के पास शराब बरामद होने की खबर फैलते ही सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई।

दरअसल मुख्यमंत्री आवास के समीप एक झोले में शराब की बोतल रखी हुई मिली, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के आसपास तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध झोले पर पड़ी। जांच करने पर उसके अंदर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। शराब मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहुंच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल इलाके को घेर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि बरामद शराब की बोतलों में कुछ महंगी ब्रांड भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बोतलों की संख्या और ब्रांड की पुष्टि नहीं की है। मुख्यमंत्री आवास राज्य का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है। ऐसे में सीएम आवास के बाहर शराब की बोतल मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे सुरक्षित इलाके में शराब की बोतलें मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। 

घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि झोला वहां कौन छोड़कर गया। झोला वहां कब रखा गया और कौन व्यक्ति उसे छोड़कर गया। सुरक्षा एजेंसियां आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला शराब तस्करी से जुड़ा है या किसी ने जानबूझकर वहां झोला रखा था। 

बता दें कि इससे पहले भी पटना सचिवालय, सरकारी दफ्तरों और कई संवेदनशील इलाकों के आसपास शराब की बोतल मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास के बाहर शराब मिलने की यह घटना एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।  लोगों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि जब वीवीआईपी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित नहीं है तो आम इलाकों में शराबबंदी कानून का पालन कितनी प्रभावी तरीके से हो रहा होगा।

Trending News

तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
Sep 05, 2026, 1:39:00 PM
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM