सम्राट सरकार ने दो महिला IAS अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेदारी, राजस्व एवं भूमि सुधार में मचाएंगी धमाल

बिहार सरकार ने 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें सीएम सम्राट चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो महिला आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

सम्राट सरकार ने दो महिला IAS अधिकारी को दी बड़ी जिम्मेदारी, राजस्व एवं भूमि सुधार में मचाएंगी धमाल

सम्राट सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। बिहार सरकार ने 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। कई अधिकारियों को दूसरी जगह भेजा गया है तो कई को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस तबादले के बाद एक बार फिर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग चर्चा में है। सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो महिला आईएएस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। 

दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो महिला आईएएस अधिकारियों को  जिम्मेदारी मिली है। चर्चित IAS अधिकारी और डीएम का पद संभाल चुकी इनायत खान को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भेजा गया है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम की प्रबंध निदेशक इनायत खान को अगले आदेश तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।   

भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2009 बैच की आईएएस अफसर सीमा त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह लंबे समय से मुख्य धारा की पोस्टिंग से बाहर थीं। मानवाधिकार आयोग में सचिव सीमा त्रिपाठी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। दीपक कुमार सिंह महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के अधिकारी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के अधिकारी और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र को अपर मुख्य सचिव निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी और उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को गृह विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 



Trending News

तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
Sep 05, 2026, 1:39:00 PM
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM