बिहार में 2 IAS समेत 15 अफसरों का तबादला, पटना-भागलपुर को मिले नए ADM, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों का तबादला किया है और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

बिहार में 2 IAS समेत 15 अफसरों का तबादला, पटना-भागलपुर को मिले नए ADM, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों का तबादला किया है और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2010 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई अनुमंडलों में नए भूमि सुधार उप समाहर्ता की तैनाती की गई है। कई अधिकारियों को नई जगह पर जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। इस बदलाव में पटना, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, मोतिहारी और नवादा समेत कई जिलों में नई तैनाती की गई है। 

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है।  2010 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। 2010 बैच की आईएएस अधिकारी रचना पाटिल को वित्त विभाग के सचिव (व्यय) पद से हटाकर राज्यपाल सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  वह अगले आदेश तक राज्यपाल के सचिव के पद पर कार्य करेंगी। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कंवल तनुज को योजना एवं विकास विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित करते हुए वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह अगले आदेश तक इस पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, उनके पास योजना एवं विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इसमें कई जिलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ज्ञान प्रकाश को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, पटना तथा मनीष कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर बनाया गया है।  सीमा कुमारी को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, भागलपुर और सुधीर कुमार को निदेशक, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है।

जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

1. विद्यानाथ पासवान: अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, चकिया, पूर्वी चंपारण से अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, किशनगंज बनाए गए हैं। वे अपने वेतनमान में पदस्थापित होंगे।

2. संजीव कुमार कापर: पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारी को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण बनाया गया है।

3. ज्ञान प्रकाश: पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारी को अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

4. मनीष कुमार: पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारी को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर बनाया गया है।

5. सीमा कुमारी: पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहीं अधिकारी को अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, भागलपुर बनाया गया है।

6. सुधीर कुमार: पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अधिकारी को निदेशक, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना बनाया गया है। साथ ही उन्हें बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

7. रोशन राज: भूमि सुधार उप समाहर्ता, बायसी, पूर्णिया से स्थानांतरित कर भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज बनाया गया है।

8. निखिल कुमार: वरीय उप समाहर्ता, सहरसा से भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण बनाए गए हैं।

9. विनय प्रताप: वरीय उप समाहर्ता, रोहतास से भूमि सुधार उप समाहर्ता, पुपरी, सीतामढ़ी बनाए गए हैं।

10. मंकेश्वर कुमार: भूमि सुधार उप समाहर्ता, बारसोई, कटिहार से भूमि सुधार उप समाहर्ता, मुजफ्फरपुर पश्चिमी बनाए गए हैं।

11. राजन कुमार: विशेष कार्य पदाधिकारी, खेल विभाग, बिहार, पटना से भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ, नालंदा बनाए गए हैं।

12. रवि कुमार: वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय से भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर बनाए गए हैं।

13. सन्नी कुमार सौरव: अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी, बेगूसराय से भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा, पश्चिम चंपारण बनाए गए हैं।

14. ऐश्वर्य कश्यप: विशेष कार्य पदाधिकारी, खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार, पटना से अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी, बेगूसराय बनाए गए हैं।

15. सोनाली: वरीय उप समाहर्ता, भागलपुर से भूमि सुधार उप समाहर्ता, कहलगांव, भागलपुर बनाई गई हैं।

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM