बाहुबली अनंत सिंह बाल-बाल बचे, विधायक गाड़ी में थे सवार, काफिले का भीषण एक्सीडेंट, आपस में टकराईं 4 गाड़ियां

मोकामा विधायक अनंत सिंह मोकामा-पटना फोरलेन पर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। अनंत सिंह का काफिला अचानक ट्रक से टकरा गया। गुरुवार की देर रात अनंत सिंह के काफिले की गाड़ियों में टक्कर हो गई।

बाहुबली अनंत सिंह बाल-बाल बचे, विधायक गाड़ी में थे सवार, काफिले का भीषण एक्सीडेंट, आपस में टकराईं 4 गाड़ियां

मोकामा विधायक अनंत सिंह मोकामा-पटना फोरलेन पर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। अनंत सिंह का काफिला अचानक ट्रक से टकरा गया।  गुरुवार की देर रात अनंत सिंह के काफिले की गाड़ियों में टक्कर हो गई। ब्रेक लगाते ही आपस में 4 गाड़ियां टकरा गईं, तीन क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी इस हादसे में हताहत नहीं हुआ। विधायक अनंत सिंह भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

घटना गुरुवार की रात मोकामा-पटना फोरलेन हाईवे की है। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला, थाना क्षेत्र के सबनिमा के चंदा गांव के पास की है। सड़क पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के रुकने के कारण विधायक अनंत सिंह के काफिले में शामिल कुछ वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर खड़े रहने की वजह से हादसा हुआ है। कुछ समर्थक मामूली रुप से जख्मी हो गए। वहीं तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने पूरे काफिले के साथ पटना लौट रहे थे। विधायक का काफिला बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबनिमा पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सबनिमा गांव के समीप बख्तियारपुर की ओर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली फोरलेन पर अचानक रुक गई। जिसमें विधायक के काफिले में शामिल तेज गति से जा रही वाहन पीछे से आपस में एक दूसरे में टक्कर मार दिया। जिसमें तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मिली जानकरी के अनुसार विधायक अनंत सिंह की गाड़ी में भी साइड से टक्कर हुई। विधायक गाड़ी में ही सवार थे। उसमें बैठे कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए, सभी को लेकर विधायक का काफिला पटना की ओर रवाना हो गया। घटना के बारे में अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि अनंत सिंह के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।  लेकिन जान माल की क्षति नहीं हुई है। अनंत सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई है। 

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM