रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र

स्त्री रोग, दूरबीन सर्जरी और फर्टिलिटी के क्षेत्र में चिकित्सकीय प्रशिक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से पटना के कंकड़बाग स्थित विमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर ने अत्याधुनिक रियल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है।

रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र

स्त्री रोग, दूरबीन सर्जरी और फर्टिलिटी के क्षेत्र में चिकित्सकीय प्रशिक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से पटना के कंकड़बाग स्थित विमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर ने अत्याधुनिक रियल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है। संस्थान का दावा है कि यह उत्तर भारत का पहला ऐसा प्रशिक्षण केंद्र है, जहां चिकित्सकों को वास्तविक परिस्थितियों में एंडोस्कोपी, गायनी लैप्रोस्कोपी और फर्टिलिटी से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। करीब दो दशक से अधिक के अनुभव के साथ संस्थान ने स्त्री रोग एवं फर्टिलिटी के क्षेत्र में उपचार के साथ-साथ चिकित्सकों के कौशल विकास को भी अपनी प्राथमिकता बनाया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीकों, सटीक निदान और जटिल मामलों के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाता है।

विमेंस हॉस्पिटल के प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञों में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कुमारी अनुराग और डॉ. पंकज कुमार शामिल हैं। इनके निर्देशन में एंडोस्कोपी, गायनी लैप्रोस्कोपी, फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ और तकनीकी दक्षता प्रदान करना है। प्रशिक्षण केंद्र में गायनी दूरबीन सर्जरी, हिस्टेरोस्कोपी, लैप्रोस्कोपी, बांझपन के उपचार, IUI, IVF, ICSI तथा पुरुष एवं महिला फर्टिलिटी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया गया है। संस्थान का कहना है कि आधुनिक तकनीकों के बेहतर इस्तेमाल से मरीजों के उपचार में कम समय, कम रिकवरी अवधि और बेहतर परिणाम हासिल करने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

विमेंस हॉस्पिटल की ओर से उपचार को लेकर प्रचलित कई भ्रांतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया है। संस्थान के विशेषज्ञों के अनुसार दूरबीन सर्जरी को लेकर दर्द और लंबी रिकवरी, बांझपन के उपचार की सीमाएं तथा IVF को ही हर मामले में एकमात्र विकल्प मानने जैसी धारणाओं को वैज्ञानिक जानकारी के माध्यम से स्पष्ट किया जाना जरूरी है। मरीज की स्थिति के अनुरूप IUI, दवाओं, छोटी प्रक्रियाओं अथवा IVF जैसी विभिन्न उपचार पद्धतियों पर विचार किया जा सकता है। विमेंस हॉस्पिटल की प्रशिक्षण यात्रा और एंडोगायनी एवं फर्टिलिटी के क्षेत्र में एक दशक के अनुभव को ‘Real Hands-On Revolution: Journey of a Decade of Endogyn & Fertility Training (2016-2026)’ पुस्तक में भी दर्ज किया गया है। इस पुस्तक में दूरबीन सर्जरी, फर्टिलिटी रिसर्च, प्रशिक्षण और चिकित्सा क्षेत्र में हुए नवाचारों से जुड़े अनुभवों को समाहित किया गया है। पुस्तक का राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिहार से जुड़े कार्यक्रम में लोकार्पण भी किया गया।

संस्थान की विशेषताओं में आधुनिक तकनीक के साथ उपचार, हजारों दूरबीन सर्जरी का अनुभव, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था तथा बेहतर एवं किफायती उपचार की सुविधा को प्रमुखता दी गई है। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से चिकित्सकों को IUI, IVF, ICSI, फर्टिलिटी काउंसलिंग, पुरुष बांझपन तथा महिला प्रजनन संबंधी जटिलताओं के आधुनिक उपचार की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। विमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर, एफ-131, पी.सी. कॉलोनी, कंकड़बाग, पटना में स्थित है। प्रशिक्षण एवं उपचार संबंधी जानकारी के लिए 9430801574,7546041845 और 8709302756 पर संपर्क किया जा सकता है।

Trending News

बिहारवासी 'हर घर तिरंगा अभियान' में बढ़-चढ़ कर शामिल हों: CM  सम्राट चौधरी, 17 अगस्त तक चलेगा यह अभियान
बिहारवासी 'हर घर तिरंगा अभियान' में बढ़-चढ़ कर शामिल हों: CM सम्राट चौधरी, 17 अगस्त तक चलेगा यह अभियान
Aug 10, 2026, 3:18:00 PM
70% बढ़ी एशियाई शेरों की आबादी, विश्व शेर दिवस पर संरक्षण यात्रा का दस्तावेज जारी
70% बढ़ी एशियाई शेरों की आबादी, विश्व शेर दिवस पर संरक्षण यात्रा का दस्तावेज जारी
Aug 10, 2026, 3:15:00 PM
बिग न्यूज: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: एसडीएम समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बिग न्यूज: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: एसडीएम समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Aug 10, 2026, 3:00:00 PM
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा
Aug 10, 2026, 2:56:00 PM
JPSC मेधा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
JPSC मेधा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
Aug 10, 2026, 2:45:00 PM
किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन, 19 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन, 19 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Aug 10, 2026, 2:32:00 PM
विधानसभा तक पहुंचा छात्रों का हुजूम, 200 मीटर पहले प्रशासन ने लगाया ब्रेक
विधानसभा तक पहुंचा छात्रों का हुजूम, 200 मीटर पहले प्रशासन ने लगाया ब्रेक
Aug 10, 2026, 2:32:00 PM
रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
Aug 10, 2026, 2:31:00 PM
30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल
30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल
Aug 10, 2026, 2:25:00 PM
खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां, चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां, चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
Aug 10, 2026, 2:14:00 PM