जल स्रोतों की जांच में बिहार देश मे अव्वल, केंद्र सरकार ने जारी किया रिपोर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

जल स्रोतों की जांच में बिहार देश मे अव्वल, केंद्र सरकार ने जारी किया रिपोर्ट

पटना: ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जारी Water Quality Management Information System की रिपोर्ट के अनुसार बिहार ने जल स्रोतों की जांच में 95.54 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है और देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

रिपोर्ट के अनुसार बिहार में जल स्रोतों की जांच के लिए 97,451 स्रोत निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 93,109 स्रोतों की जांच पूरी कर ली गई है। यह उपलब्धि राज्य में जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बिहार के 14 जिलों ने जल स्रोतों की जांच में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। इनमें अरवल, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, नालंदा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, शेखपुरा, शिवहर, सीवान, सुपौल और वैशाली शामिल हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जल स्रोतों की नियमित जांच, जल गुणवत्ता की निगरानी और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई पर लगातार जोर दिया जा रहा है। बिहार की यह उपलब्धि बताती है कि राज्य सरकार 'हर घर तक नल का जल' पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM