'तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं' लालू यादव के बेटे होने के कारण...MLC नवल किशोर यादव खूब गरजे

'तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं' लालू यादव के बेटे होने के कारण...MLC नवल किशोर यादव खूब गरजे

नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड के श्री शुकदेव एकेडमी प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित शिक्षण संवाद समारोह में बिहार विधान परिषद सदस्य एवं प्रश्न एवं ध्यानकर्षण समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर नवल किशोर यादव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एमएलसी ने कार्यक्रम के दौरान आगामी चुनाव पर शिक्षकों संग चर्चा की और शिक्षकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। मानसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के सदन में नहीं पहुंचने के सवाल पर नवल किशोर यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को लोकतंत्र की मर्यादा का ज्ञान नहीं है और वह नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव के बेटे होने के कारण तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है। 

वहीं, स्कूलों के रंग को लेकर विपक्ष के सरकार पर हमले पर भी एमएलसी नवल किशोर यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों का रंग पीला था, उसके बाद सफेद किया गया और अब सनराइज रंग किया गया है। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि शिक्षा विभाग में काम सही तरीके से हो रहा है या नहीं, शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं या नहीं। स्कूल के रंग को लेकर विपक्ष को हंगामा करने की जरूरत नहीं है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 







Trending News

जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
Oct 24, 2026, 2:52:00 PM
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
Oct 24, 2026, 2:00:00 PM
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
Oct 24, 2026, 12:27:00 PM
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
Oct 24, 2026, 12:21:00 PM
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
Oct 24, 2026, 12:14:00 PM