नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR

नीट परीक्षा पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नालंदा में छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को बिहारशरीफ शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 5:57:00 PM

नीट परीक्षा पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नालंदा में छात्रों के उग्र  प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को बिहारशरीफ शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर वीआईपी इलाकों तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

वहीं, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आवास समेत संवेदनशील वीआईपी इलाकों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सदर एसडीपीओ अमरनाथ ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए बिहारशरीफ के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। खासकर वीआईपी इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

दरअसल, एक दिन पहले जहानाबाद में उग्र प्रदर्शन के दौरान डीएम आवास पर रोड़ेबाजी की घटना सामने आई थी। इसी को देखते हुए नालंदा पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बिना अनुमति के प्रदर्शन के मामले में अब तक करीब 500 अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। 

पूरे बिहारशरीफ शहर में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। सदर एसडीपीओ अमरनाथ ने प्रदर्शनकारी छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें और किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में आकर बेवजह भीड़ का हिस्सा न बनें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, 13 लोगों के मरने की आशंका, राहत व बचाव कार्य जारी
Jul 24, 2026, 6:09:00 PM
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM